guru gochar 2025:  गुरु ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक होता है। ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। आपको बता दें कि जब भी गुरु ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलता है। गुरु ग्रह अभी वृष राशि में संचरण कर रहे हैं तो वहीं साल 2025 में गुरु ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही पको नए अवसर मिलने आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जॉब से धन कमाने के प्रयास में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी योग्यता और कौशल को पहचाना जाएगा। वहीं इस समय आपको अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

गुरु ग्रह का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही इस समय जीवनसाथी की तरक्की मिल सकती है। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही व्यापार में निवेश से अच्छा लाभ होगा। बिक्री के नए क्षेत्रों की पहचान होने से जल्द ही आपका मुनाफा एक नई ऊंचाइयों पर होगा। वहीं आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और आप शांत रहेंगे।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आपकी यात्राएं सफल रहेंगी। नए लोगों से मिलने के अवसर मिलेंगे। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही इस समय आपके माता के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। वहीं  वेतन में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। आपको एक अच्छी नौकरी के ऑफर भी मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024