Hans Punch Mahapurush Yoga: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव जातक के जीवन पर भी पड़ता है। जिसका शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 24 नवंबर को गुरु बृहस्पति मीन राशि में मार्गी होकर हंस पंज महापुरुष योग बनाएंगे। गुरु बृहस्पति 24 नवंबर को सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे। जिससे कई राशि के जातकों पर अच्छा प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि इस योग से किन-किन राशियों के लोगों को लाभ हो सकता है।
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के अच्छे कार्य शुरू हो सकते हैं। करियर के लिए यह समय अच्छा हो सकता है। नौकरी पेशा जातको के वेतन बढ़ सकते हैं और प्रमोशन का लाभ भी मिल सकता है। वहीं नौकरी के नए अवसर भी मिल सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति छठें व नौवें भाव के स्वामी होते हैं। यह समय करियर के लिए बहुत की अच्छा साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर समय आपको पक्ष में हो सकता है। कारोबार में भी अच्छा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक समय अच्छा रहेगा और आप धन की बचत भी करने में सफल रहेंगे। इस दौरान आपका स्वास्थ भी अच्छा रहेगा।
गुरु मार्गी होकर इन राशियों के दे सकते हैं लाभ
कन्या राशि
इस राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति चौथे व सातवें भाव से स्वामी होते हैं। जातकों को नौकरी में अच्छे मौके मिल सकते हैं। निवेश भी कर सकते हैं। धन आदि लाभ भी हो सकता है। व्यवसाय में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आपसी समझादारी भी बढ़ सकती है।
वृश्चिक राशि
गुरु बृहस्पति इस राशि के जातकों के लिए दूसरे व पांचवें भाव से स्वामी होते हैं। घर में सुख-समृद्धि आ सकती हैं। आर्थिक समय अच्छा रहेगा। नए कारोबार के लिए समय अच्छा रहेगा और सफलता प्राप्ति के प्रबल संभावना है। करियर में भी तरक्की मिल सकती हैं।
कुंभ राशि
इस राशि के जातकों को व्यवसाय में मुनाफा हो सकता है। इस दौरान कई जातकों के विवाह भी हो सकते हैं। विदेश में भी नौकरी करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।