Guru Planet Margi In November: वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को अहम ग्रह माना जाता है। गुरु ग्रह जिन व्यक्ति की जन्मकुंडली में शुभ स्थित होते हैं तो उसका वैवाहिक जीवन अच्छा चलता है। साथ ही वह दिन पर दिन तरक्की करता जाता है। उसे सारे सुख प्राप्त होते हैं। वहीं अगर जन्मकुंडली में गुरु ग्रह अशुभ स्थित हो तो व्यक्ति को वैवाहिक जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही आर्थिक रूप दिक्कत रहती है।

आपको बता दें कि 24 नवंबर को गुरु ग्रह मार्गी होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनको गुरु ग्रह के मार्गी होते ही करियर में तरक्की और आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि: गुरु ग्रह के मार्गी होने से आप लोगों को करियर और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे भाग्य स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपकी कार्य योजना सफल हो सकती है। साथ ही जो काम- कारोबार से जुड़े हुए काम लटके हुए थे वो इस दौरान बन सकते हैं। इतना ही नहीं कार्यक्षेत्र में भी आपके वरिष्ठ अधिकारियों से आपको अपनी मेहनत और प्रयास के लिए प्रशंसा सुनने के लिए मिलेगी। साथ ही संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विदेश यात्रा के लिए यह समय अनुकूल है।

मीन राशि: गुरु बृहस्पति आपकी राशि में ही मार्गी होने जा रहे हैं। वह मीन राशि गुरु ग्रह की स्वराशि भी मानी जाती है। इसलिए इस समय आपको विशेष लाभ हो सकता है। व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। कारोबार का विस्तार हो सकता है। सेहत को लेकर जो परेशानी चली आ रही थी उससे छुटकार मिल सकता है। इस अवधि में आपको अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। साथ ही आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना सकते हैं। वहीं जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

वृश्चिक राशि: गुरु बृहस्पति के मार्गी होने से वृश्चिक राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे संतान और प्रेम- संबंध का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आप लोगों को संतान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही प्रतियोगी छात्रों को किसी कंपटीशन में सफलता मिल सकती है। वहीं प्रेम- संबंधों में भी मधुरता देखने को मिलेगी। इस दौरान आपको अच्छे खासे वित्तीय लाभ हो सकता हैं। इतना ही नहीं आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है।