Guru Margi 2025: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर वक्री और मार्गी होते रहते हैं। जिसका प्रभाव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ेगा। आपको बता दें कि गुरु 9 अक्‍टूबर को सुबह 10 बजकर 1 मिनट से वृषभ राशि में वक्री हुए थे और वह 2 फरवरी को मार्गी होने जा रहे हैं। मतलब वह अब सीधी चाल से गति करेंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को धन- दौलत की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का मार्गी होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इस दौरान आपको आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं छात्र अपनी पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

गुरु ग्रह का सीधी चाल आप लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी गोचर कुंडली से कर्म स्थान पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही नौकरी व कारोबार करने वालों को लाभ प्राप्ति के कई मौके मिलेंगे और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग भी मिलेंगे। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और प्रचुर धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दौरान व्यवसायियों को विशेष लाभ होगा और फिजूलखर्ची कम होगी। काम के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। वहीं पिता के साथ संभंध मजबूत होंगे।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का सीधी चाल चलना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं इस समय छात्र उच्च शिक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करेंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। पुराने पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। साथ ही आपको पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं इस समय व्यापारी वर्ग कोई बड़ी व्यवयासिक डील कर सकते हैं, जिससे भविष्य मेंं लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025