Guru Margi 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति की स्थिति में बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। इस समय गुरु अपनी स्वराशि मेष राशि में विराजमान है। वहीं साल 2023 के अंत यानी 31 दिसंबर को गुरु इसी राशि में मार्गी हो रहे हैं। गुरु के मेष राशि में सीधी चाल से चलने से कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ को संभलकर रहने की जरूरत है। इसी क्रम में आज जानें कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों का कैसा बीतेगा नया साल। किन राशियों पर होगी गुरुदेव की विशेष कृपा।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
मेष राशि में गुरु मार्गी होकर इस राशि में दसवें भाव में आएंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला जाने वाला है, क्योंकि दशम भाव को प्रसिद्ध, सामाजिक छवि, करियर का भाव माना जाता है। ऐसे में जो लोग नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं, तो उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। पिता या गुरु से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। इसके साथ ही गुरु की दृष्टि दूसरे, चौथे और छठे भाव में पड़ रही है।
ऐसे में परिवार के साथ चल रही समस्य़ाएं समाप्त हो सकती हैय़ बैक-बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही परिवार में खुशियां बनी रहती है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहें। कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि (Kark Zodiac)
इस राशि में गुरु नौवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि जातकों को लाभ मिल सकता है। बता दें कि नौवां भाव लंबी दूरी की यात्रा, पिता, गुरु, भाग्य आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातक कई तरह की परेशानियों से निजात पा सकते हैं। पिता या परिवार के किसी सदस्य से चला रहा विवाद समाप्त हो सकता है स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। अध्यात्म की ओर थोड़ा झुकाव बढ़ेगाय़ आप अपने कौशल से अपनी काबिलियत को आसानी से प्रुफ कर पाएंगे। आप अपने आत्मविश्वास से हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। छात्रों को भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। उच्च शिक्षा पाने की चाहत भी पूरी हो सकती है।
कन्या राशि (Kark Zodiac)
31 दिसंबर को गुरु मार्गी होकर इस राशि के आठवें भाव में आने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में थोड़ी सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। माता या फिर धर्मपत्नी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। जो लोग जीवनसाथी का तलाश कर रहे हैं उन्हें लाइफ पार्टनर मिल सकता है। सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहने वाला है। अगर वाहन, घर या संपत्ति खरीदने का प्लान बन रहे हैं, तो इस अवधि में खरीद सकते हैं।
शुक्रदेव ने बनाया ‘मालव्य महापुरुष राजयोग’, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-संपदा की होगी बढ़ोतरी
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।