Guru Nakshatra Gochar 2024: देवताओं के गुरु नवग्रह में काफी महत्वपूर्ण ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय गुरु वृषभ राशि में विराजमान है। राशि के साथ-साथ समय-समय पर गुरु नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। ऐसे में गुरु के नक्षत्र परिवर्तन को भी काफी खास माना जाता है। इसका असर भी हर राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय तक रहता है। बता दें कि दीवाली के बाद गुरु नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के नक्षत्र परिवर्तन का असर कुछ राशि के जातकों के जीवन में काफी पड़ने वाला है। आइए जानते हैं गुरु बृहस्पति के रोहिणी नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ…
द्रिक पंचांग के अनुसार, गुरु चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी नक्षत्र में दीवाली के बाद यानी 28 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर प्रवेश करने वाले हैं और इस नक्षत्र में साल 2025 तक रहने वाले हैं। नक्षत्र मंडल के 27 नक्षत्रों में से चौथा नक्षत्र रोहिणी माना जाता है है। इसके साथ ही इस नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा है इसके साथ ही राशि शुक्र की है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में गुरु बृहस्पति विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी विशेष लाभ मिलने वाला है। इस राशि के जातकों का समाज में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिससे लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। करियर के क्षेत्र में खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी के कई ऑफर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपके काम को देखते हुए पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। लंबे समय से रुकी हुई इच्छाएं पूरी हो सकती है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। ऐसे में दान-पुण्य कर सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
गुरु चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करके इस राशि के बारहवें भाव में रहने वाले है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। अप्रत्याशित धन लाभ के साथ-साथ खूब खुशियां आने वाली है। करियर के क्षेत्र में खूब लाभ मिलने वाला है। नई नौकरी मिलने के ऑफर आ सकते है। इसके साथ ही बिजनेस के क्षेत्र की बात करें, तो कोई नया बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छा समय है। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं। इससे आपको काफी अधिक मुनाफा हो सकता है। विदेश में नौकरी करने की चाहत है, तो आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत के कारण इसमें भी सफलता हासिल हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि के आठवें भाव से गुरु गोचर करेंगे। चंद्रमा कर्म भाव के स्वामी है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। इसके साथ ही धन संचित करने में भी कामयाब हो सकते हैं। कार्यस्थल में भी आपके काम की प्रशंसा होगी। आपके काम को देखते हुए कोई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।