Guru Gochar 2025 Jupiter Planet Transit In Cancer: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2026 में गुरु बृहस्पति 2 बार गोचर करेंगे। गुरु ग्रह अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि गुरु ग्रह की उच्च राशि है। वहीं साल 2026 में ही वह कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में साल 2026 में गुरु ग्रह 2 बार गोचर करेंगे। ऐसे में गुरु के गोचर से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही आय में वृद्धि और पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं संतान से जुड़ा समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये किन ऱाशि के लोग हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न और धन भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता बढ़ने के साथ, काम में नेतृत्व देने का मौका भी मिल सकता है। वहीं इस दौरान परिवार में आनंद और सामंजस्य बढ़ेगा। साथ ही आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। वहीं इस समय भाग्य आपकी हर कोशिश को सफल बनाने में मदद करेगा। वहीं आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
गुरु ग्रह का गोचर कन्या राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से इनकम और 12वें स्थान पर होगा। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं नए प्रोजेक्ट मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं। साथ ही रिश्तों और साझेदारियों में भी एक नई स्पष्टता आएगी, जिससे विवाद कम होगा। वहीं आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही आप इस समय धन की सेविंग कर सकते हैं। वहीं आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का डबल गोचर सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म और आय स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। वहीं नई व्यवसायिक डील हो सकती है। साथ ही लंबे समय से चली आ रही परेशानियां, नौकरी में अस्थिरता और बिजनेस ठीक होने लगेगा। वहीं जो लोग नई शुरुआत के बारे में सोच रहे थे, उनके लिए यह समय साहस और सही दिशा के लिहाज से शुभ साबित होगा। निवेश से भी लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।
यह भी पढ़ें:
| मेष राशि का वर्षफल 2026 | वृष राशि का वर्षफल 2026 |
| मिथुन राशि का वर्षफल 2026 | कर्क राशि का वर्षफल 2026 |
| सिंह राशि का वर्षफल 2026 |
