Guru Gochar 2025: देवताओं के गुरु बृहस्पति को सुख-समृद्धि, विवाह, अध्यात्म, ज्ञान, संतान, विद्या, बुद्धि आदि का कारक माना जाता है, जो हर साल राशि परिवर्तन करते हैं। इसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि गुरु 14 मई को राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मिथुन राशि में प्रवेश करते ही गुरु अतिचारी हो जाएंगे। इसका अर्थ है कि गुरु सामान्य गति से ज्यादा तेजी गति से चलेंगे, क्योंकि सूर्य गुरु के नजदीक होंगे। ऐसे में गुरु बृहस्पति साल 2032 तक इसी तरह चलेंगे, जिससे करियर, लव लाइफ, विकास पर काफी अधिक असर देखने को मिलने वाला है। कई राशि के जातकों के जीवन में प्रगति, सुख-सुविधा के साथ संपन्नता आएगी। गुरु के अतिचारी होने से अगले 8 साल हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन 5 राशियों भाग्य का साथ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
दिया जलाने का धार्मिक महत्व, दरिद्रता दूर करने के लिए इस वक्त जलाएं दीपक
कब करेंगे गुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन? (Guru Gochar 2025 Date)
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु बृहस्पति 14 मई को रात 11 बजकर 20 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद 18 अक्टूबर को कर्क राशि में आएंगे और साल के अंत में यानी 5 दिसंबर को दोबारा मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
गुरु बृहस्पति के अतिचारी होने का प्रभाव (Jupiter Transit 2025 Effect)
ज्योतिषियों के अनुसार, गुरु जब कई गुना अधिक तेजी गति से चलते हैं, तो इसका प्रभाव भारत से लेकर देश-दुनिया पर देखने को मिल सकता है। गुरु का अतिचारी होना अशांति लेकर आ सकता है। वैसे तो गुरु शुभ ग्रह माना जाता है। लेकिन इसके अतिचारी होने से जीवन में उथल-पुथल मचा सकता है। ऐसे में कोई बड़ी महामारी से लेकर आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ सकता है। दुनियाभर के अर्थव्यवस्था पर जबरदस्त गिरावट देखने को मिल सकती है।
अतिचारी गुरु बृहस्पति का राशियों पर असर (Guru Gochar 2025 Horoscope)
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के नौवें और बारहवें भाव के स्वामी होकर इस राशि के तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों का अध्यात्म की ओर बहुत अधिक झुकाव होने वाला है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर झुकाव होने के कारण कई धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं। विदेश में बसने का सपना पूरा हो सकता है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी गुरु का मिथुन राशि में जाना फलदायी साबित हो सकता है। इस राशि के आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति हो सकती है। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे बन सकते हैं। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। लेकिन गुरु सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं। इसलिए थोड़ा संभलकर रहें, तो बेहतर होगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
पांचवें और आठवें भाव का स्वामी होकर गुरु बृहस्पति ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेंगे। लाभ भाव में गुरु के होने से इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को भी काफी लाभ मिल सकता है। लंबे समय से जिस प्रोजेक्ट या काम में मेहनत कर रहे थे, तो अब उसमें सफलता हासिल हो सकती है। आमदनी के कई स्त्रोत खुल सकते हैं। व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं। स्टॉक या फिर ट्रेडिंग के व्यापार से जुड़े हैं, तो आपको काफी लाभ मिल सकता है। धन लाभ होगा। इसके साथ ही धन संचित करने में भी सफल हो सकते हैं।
तुला राशि (Tula Zodiac)
तीसरे और छठे भाव के स्वामी होकर गुरु इस राशि के नौवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। आप अपनी काबिलियत के दम पर काफी सफलता पा सकते हैं। आपकी कड़ी मेहनत का फल आपको मिल सकता है। यात्राओं के माध्यम से भी काफी मुनाफा कमा सकते हैं। विदेश में रहने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही कोई नया व्यापार आरंभ करना चाहते हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। धन कमाने के कई क्षेत्र खुल सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु का अतिचारी होना कई क्षेत्रों में लाभकारी सिद्ध हो सकता है। दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर गुरु पांचवें भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में कई खुशियां दस्तक दे सकती है। इसके साथ ही करियर के मामले में भी आपको लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा की जा रही मेहनत और प्रयासों की सराहना की जा सकती है। व्यापार में भी सफलता के योग बन रहे हैं। खासतौर पर ट्रेडिंग और शेयर मार्केट के द्वारा काफी लाभ कमा सकते हैं। पैसा बचाने में भी सफल हो सकते हैं। वित्तीय स्थिति अच्छी रहने वाली है।
अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्तों में से एक माना जाता है। इस दिन शुभ और मांगलिक कार्य करने के साथ सोना-चांदी सहित अन्य चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस साल इस दिन गजकेसरी , लक्ष्मी नारायण जैसे कई दुर्लभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन 12 राशियों में से इन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें इन लकी राशियों के बारे में