Guru Gochar 2025: देवताओं के गुरु बृहस्पति एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिल सकता है। बता दें कि गुरु बृहस्पति को राशि परिवर्तन करने में करीब 1 साल का वक्त लगता है। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 12 साल का वक्त लग जाता है। लेकिन साल 2025 में गुरु बृहस्पति दो गुना तेजी गति से विचरित करेंगे। ऐसे में वह एक साल के अंदर 2 राशियों के अंदर प्रवेश करेंगे। इस साल गुरु बृहस्पति मिथुन और फिर उसके बाद अक्टूबर माह में अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के कर्क राशि में जाने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

बुध का मेष राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु का कर्क राशि में जाना थोड़ा लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के लिए गुरु का अपनी उच्च राशि में जाने से लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। इसके साथ ही नौकरीपेशा जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी काफी लाभ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी खूब लाभ मिल सकता है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इस अवधि में निवेश करने से भी आपको काफी लाभ मिल सकता है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

कर्क राशि में प्रवेश करके गुरु इस राशि के चौथे भाव में रहने वाले हैं। भाग्य स्थान यानी नवम भाव और द्वादश भाव के स्वामी होकर चौथे भाव में रहने से इस राशि के जातकों तो हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से जिस काम में कोई न कोई परेशानी हो रही थी, तो वह अब पूरी हो सकता है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही वाहन, संपत्ति आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आपके काम करने की क्षमता और गुणवत्ता में बढ़ोतरी होगी, जिससे आपके करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि के स्वामी होने के साथ-साथ आपके चतुर्थ भाव यानी कि आपके सुख भाव के स्वामी भी हैं और वह छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। देश-विदेश में आपकी ख्याति बढ़ सकती है। करियर के क्षेत्र में आपको अपार सफलता हासिल हो सकती है। आपके अंदर रचनात्मकता बढ़ेगी। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है।

मई माह में गुरु, राहु-केतु के अलावा शुक्र, बुध और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। बता दें कि मई माह में कई राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं मई माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।