वैदिक ज्योतिष अनुसार गुरु ग्रह लगभग 13 महीने में गोचर करते हैं, आपको बता दें कि गुरु ग्रह अभी वृष राशि में संचरण कर रहे हैं और वह मई 2025 तक वृष राशि में भ्रमण करेंगे। उसके बाद मिथुन राशि में भ्रमण करेंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये किन ऱाशि के लोग हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि के लग्न भाव में संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको धन, व्यापार, संपत्ति, पारिवारिक मामलों में लाभ मिलेगा। इस अवधि में आप कोई संपत्ति आदि खरीद सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं जो अविवाहित लोग हैं उनको रिश्ता प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही कोई बड़ा निवेश करना भी आपके लिए उत्तम फलदायी रहेगा। वहीं आपको पार्टनरशिप के काम में कोई लाभ मिलेगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन सिंंह राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस अवधि में नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन के साथ साथ अच्छी वेतन वृद्धि का सुख मिलेगा। वहीं इस अवधि में आप कोई संपत्ति आदि खरीद सकते हैं। साथ ही कोई बड़ा निवेश करना भी आपके लिए उत्तम फलदायी रहेगा। साथ ही इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा लाभ हो सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि गुरु ग्रह का गोचर आप लोगों के धन और वाणी स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकत है। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं आप अपने करियर की दिशा में जो भी कदम उठाएं वह सभी आपको सफलता दिलाने वाले रहेंगे। आपका हर मामले में अपने परिवार के लोगों से पूरा सहयोग और आर्थिक लाभ भी मिलेगा। साथ ही इस दौरान आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है।