Guru Gochar In Vrishabha Rashi: देवताओं के गुरु बृहस्पति इस समय अपनी ही राशि मेष राशि में विराजमान है। वहीं साल 2024 में वह वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के इस गोचर से परिवारिक, मानसिक, आर्थिक के साथ-साथ राजनीतिक, भौगोलिक स्थितियों में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। गुरु को सौभाग्य, संतान, विवाह सुख का कारक माना जाता है। गुरु के वृषभ राशि में प्रवेश करने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से बदलाव जरूर देखने को मिलेगी। लेकिन ये तीन राशियां ऐसी है जिनके जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी। आइए जानते हैं गुरु के वृषभ राशि में जाने से किन राशियों को मिलेगा खूब लाभ।
कब है गुरु गोचर 2024? (Jupiter Transit 2024)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति 1 मई 2024 को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। इस राशि में पूरे एक साल रहेंगे और 14 मई 2025 को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
गुरु के वृषभ राशि में प्रवेश करने से इन्हें मिलेगा लाभ
मेष राशि (Mesh Zodiac)
गुरु इस राशि से निकलकर ही वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में यह दूसरे भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों की किस्मत खुल सकती है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। कोई नया काम या फिर बिजनेस शुरू कर सकते हैं। गुरुदेव की कृपा से आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। ऐसे में आप बचत कर पाने में भी सफल हो सकते हैं। संतान की ओर भी सुख की प्राप्ति होगी।
वृषभ राशि ( Vrishabha Zodiac)
इस राशि में गुरु लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों की सोच-विचार, अभिमान में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। आप अपने प्रदर्शन से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा। इसके साथ ही पारिवारिक जिम्मेदारी अधिक उठानी पड़ सकती है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।
कर्क राशि ( Kark Zodiac)
इस राशि में गुरु एकादश भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए गुरु का वृषभ राशि में जाना शुभ साबित हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। उच्च शिक्षा पाने का मौका मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी ये साल अच्छा साबित हो सकता है। पदोन्नति के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके साथ ही व्यापार में भी लाभ मिल सकता है। कुल मिलाकर गुरु का वृषभ राशि में जाना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।