Guru Gochar 2024: हर एक ग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से से 12 राशियों के जीवन में शुभ या फिर अशुभ प्रभाव पड़ता है। ऐसे ही देवताओं के गुरु बृहस्पति इस समय मेष राशि में विराजमान है। वहीं साल 2024 के मई माह में राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति 1 मई 2024 को दोपहर 2 बजकर 49 मिनट मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में पीरे एक साल रहकर 14 मई 2025 को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के वृषभ राशि में आने से कई राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलने के कारण अचानक धन लाभ, पैतृक संपत्ति मिलने के प्रबल योग है। आइए जानते हैं गुरु बृहस्पति के वृषभ राशि में आने से किन राशियों को मिलेगा लाभ।
सिंह राशि (Leo Zodiac Sign)
देवताओं के गुरु बृहस्पति का इस राशि में पंचम और अष्टम भाव के स्वामी है। इस राशि में गुरु दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। दूसरी नौकरी मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आप अनुभव से हर किसी के लिए प्रेरणा का काम करेंगे। ऐसे में हर कोई आपकी प्रशंसा करेंगे। दूसरे भाव पर देव गुरु बृहस्पति की दृष्टि होने से वाणी में मधुरता बढ़ेगी।, जिससे आप हर काम सोच-समझ कर करेंगे। ऐसे में आपको अचानक धन लाभ, पैतृक संपत्ति या फिर किसी प्रकार की विरासत मिल सकती है।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Zodiac Sign)
इस राशि में गुरु सप्तम भाव में गोचर करेंगे। मंगल की राशि होने के साथ गुरु के साथ मित्रता का भाव है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। व्यापार में लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो साल 2024 में लाभकारी सिद्ध हो सकता है। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
कुंभ राशि ( Aquarius Zodiac Sign)
गुरु इस राशि में चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के भी संकेत नजर आ रहे हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धर्म-कर्म के मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी। मेहनत करने में सफलता अवश्य हासिल हो सकती है। लेकिन बेवजह खर्च से थोड़ा परेशान हो सकते हैं।