Jupiter Transit 2024: वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं आपको बता दें कि गुरु बृहस्पति अभी मेष राशि में भ्रमण कर रहे हैं और वह साल 1 मई 2024 तक मेष में ही विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही वह अपनी पंचम दृष्टि से सिंह राशि को देखेंगे, जबकि सप्तम दृष्टि से तुला राशि पर दृष्टिपात करेंगे और अपनी नवम दृष्टि से अपनी स्वराशि धनु को देखेंगे। आपको बता दें कि गुरु ग्रह की तीन दृष्टियां होती हैं। ऐसे इनकी 3 दृष्टियां और गोचर से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन लोगों की धन- संपत्ति में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
घर पर इन पौधों को लगाना माना जाता है अशुभ, लगता है वास्तु दोष
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो गुरु ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर संचरण कर रहे हैं। साथ ही वह आपकी राशि के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव आएगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और आप लाभ पाएंगे। आपको कोई सुखद समाचार भी इस अवधि में मिल सकता है। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म और लग्न भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
गुरु बृहस्पति का संचरण मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही साथ ही आप इस दौरान कोई वाहन आदि खरीद सकते हैं। आपको वाहन सुख का योग बन रहा है। वहीं संतान से संबंधित आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही पुराने निवेश से लाभ के योग हैं। वहीं अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करने जा रहे हैं, तो कर सकते हैं। लाभ के योग हैं।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का भ्रमण शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपकी राशि से लग्न भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। साथ ही इस समय सही डिसीजन लेंगे, जिससे आपको लाभ होगा। वहीं साथ ही आपके सरकारी कार्य सभी बनते जाएंगे। आपको सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्तम का साथ मिलेगा। साथ ही आप धन की संचय करने में सफल रहेंगे। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। जो शुभ रहेंगी।
