Gajkasari Yog 2024: देवताओं के गुरु बृहस्पति गुरु इस समय वृषभ राशि में विराजमान है। गुरु को शनि के बाद सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। इसलिए इसका प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय तक रहता है। इसके साथ ही गुरु के साथ किसी न किसी ग्रह की युति हो रहती है, जिससे कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होता है। ऐसे ही गुरु की युति जब चंद्रमा के साथ होती है, तो गजकेसरी नामक राजयोग का निर्माण होता है। ज्योतिष शास्त्र गजकेसरी योग का निर्माण बस ग्रहों की युति से ही नहीं होती बल्कि अगर चंद्रमा किसी राशि में प्रवेश कर गए हैं और गुरु की उसमें शुभ दृष्टि पड़ रही है, तो इस राजयोग का निर्माण होता है। ऐसे ही 14 जून को गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है, जिससे कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों की चमकने वाली है किस्मत…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा 14 जून सुबह 1 बजकर 54 मिनट पर प्रवेश कर जाएंगे और 16 जून को 12 बजकर 35 तक इसी राशि में रहेंगे। इसके साथ ही गुरु की पंचम दृष्टि पड़ रही है, जिससे गजकेसरी योग का निर्माण होगा। इससे कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि में गुरु की पंचम दृष्टि तीसरे भाव यानी पराक्रम भाव में पड़ेगी, जिससे गजकेसरी योग का निर्माण होगा। इस राजयोग की सबसे बड़ी विशेषता ये होगी कि चंद्रमा की दृष्टि भाग्य भाव में पड़ेगी और गुरुदेव भाग्य भाव के स्वामी है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नए उत्साह के साथ कार्यों की शुरुआत करेंगे। काम में मन लेगा, जिससे उसमें आपको सफलता हासिल होगी। करियर को लेकर चल रही कंफ्यूजन अब समाप्त होगा और आप सही निर्णय लेंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। इनम तीन दिनों में ऑनलाइन बिजनेस शुरू करते हैं, तो उसमें सफलता का योग बन रहा है। टूर ट्रेवल, मार्केटिंग से संबंधित क्षेत्रों में खूब लाभ मिल सकता है। पिता, गुरु के आशीर्वाद से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। किसी तीर्थयात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। उच्च शिक्षा पाने के लिए विदेश जाने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा किसी अच्छे संस्थान में आपका एडमिशन हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि में चंद्रमा चौथे भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। चौथा भाव सुखों का भाव होता है। इसलिए इस राशि के जातकों को भौतिक सुख-सुविधाओं के साथ मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। काल पुरुष के चौथे भाव का स्वामी चंद्रमा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को मानसिक शांति मिलेगी। घर का वातावरण ठीक होगा। प्रॉपर्टी के चल रहा विवाद समाप्त हो सकता है। वाहन, संपत्ति या घर खरीदने का ये शुभ मुहूर्त है। संतान की ओर से कोई खुशी मिल सकती है। वरिष्ठ लोगों से संबंध अच्छे होंगे। इससे आप करियर में ऊंची उड़ान भर सकते हैं।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के दशम भाव में गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को खूब लाभ मिलने वाला है। करियर में किए जा रहे प्रयासों में सफलता हासिल होगी। करियर में चली आ रही परेशानी अब समाप्त हो सकती है। करियर को लेकर चली आ रही उलझन अब समाप्त हो सकती है। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सरकार की ओर से धन लाभ हो सकता है। उच्च अधिकारियों से संबंध अच्छे हो सकते हैं। कोई सरकारी योजना से आपको लाभ मिल सकता है। व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता। व्यापार में पैसा लगाना लाभकारी सिद्ध हो सकता रहै।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।