Guru Gobind Singh Jayanti 2019 Wishes Quotes, Status, SMS, Messages: गुरु गोबिंद सिंह सिखों के दसवें गुरु थे। एक महान योद्धा, कवि, भक्त एवं एक आध्यात्मिक गुरु के तौर पर उनकी पहचान है। गुरु गोबिंद सिंह ने ही गुरु ग्रन्थ साहिब को पूर्ण कर उन्हें गुरु के रुप में सुशोभित किया। खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह के कहे अनमोल वचन आज भी काफी लोकप्रिय हैं। आज हम आपके लिए लाए हैं गुरु गोबिंद सिंह के कहे कुछ ऐसे अनमोल वचन जो आज भी काफी प्रासंगिक लगते हैं।
बता दें कि गुरु गोबिंद सिंह को ज्ञान, सैन्य क्षमता और दूरदृष्टि का सम्मिश्रण माना जाता है। उनका जन्म पटना साहिब में हुआ था और वहां उनकी याद में एक खूबसूरत गुरुद्वारा भी निर्मित किया गया है। वे सिखों के 10वें और अंतिम गुरु थे।
सवा लाख से एक लड़ाऊं,
चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊं,
तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊं.
जब बाकी सभी तरीके विफल हो जाएं,
तो हाथ में तलवार उठाना सही है.
सबसे महान सुख और स्थायी शांति तब प्राप्त होती है
जब कोई अपने भीतर से स्वार्थ को समाप्त कर देता है.
देश की राजधानी नई दिल्ली में शनिवार (12 जनवरी, 2019) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के 10वें गुरु गुरु नानक देव की जयंती पर उनका स्मारक सिक्का जारी किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद रहे।
सेवक नानक भगवान के दास हैं, अपनी कृपा से,
भगवान उनका सम्मान सुरक्षित रखते हैं.
असहायों पर अपनी तलवार चलाने के लिए उतावले मत हो,
अन्यथा विधाता तुम्हारा खून बहायेगा.
अज्ञानी व्यक्ति पूरी तरह से अंधा है,
वह मूल्यवान चीजों की कद्र नहीं करता है.
मृत्यु के शहर में, उन्हें बाँध कर पीटा जाता है,
और कोई उनकी प्रार्थना नहीं सुनता है.
सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह की आज (13 जनवरी, 2019) 352वीं जयंती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस खास मौके पर एक स्मारक सिक्का जारी करेंगे। 2017 में भी उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में गुरु गोबिंद सिंह की 350वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। पीएम ने तब डाक टिकट जारी किया था।
सत्कर्म कर्म के द्वारा,
तुम्हे सच्चा गुरु मिलेगा,
और उसके बाद प्रिय भगवान मिलेंगे,
उनकी मधुर इच्छा से,
तुम्हे उनकी दया का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
उम्मीद है कि गुरू गोबिंद सिंह के उपदेश
आपकों अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेंगे
उनका आर्शीवाद आप पर बना रहे जो भी आप करना चाहते हैं
दिल से सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं
गुरू गोबिंद सिंह ने हमेशा यह उपदेश दिया
भगवान तक पहुंचने के लिए प्रेम ही एक माध्यम है
तो चलिए उनके कहे शब्दों का अनुसरण करके उनका जन्मदिन मनाएं।
हैप्पी, गुरू गोबिंद सिंह जयंती
खुद को सुरक्षित रखने के लिए शारीरिक सौष्ठव, हथियार चलाने और घुड़सवारी की प्रैक्टिस जरूर करें।
दुश्मन से भिड़ने पर पहले साम, दाम, दंड और भेद का सहारा लें। और अंत में ही आमने-सामने के युद्ध में पड़ें।