Gajkesari Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति नवग्रह में से काफी खास ग्रह माना जाता है। गुरु को भाग्य, धन-वैभव,ज्ञान, बुद्धि, शिक्षा, धर्म, न्याय आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में गुरु की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। बता दें कि इस समय गुरु बृहस्पति अतिचारी चाल से चल रहे हैं। वैसे तो वह एक राशि में करीब 12 माह रहते हैं। लेकिन इस बार अतिचारी होने के कारण अक्टूबर माह की 18 तारीख को कर्क राशि में भी प्रवेश कर गए और दिसंबर तक इसी राशि में रहने वाले हैं। गुरु के राशि परिवर्तन करने से किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ेगी, जिससे शुभ-अशुभ राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे ही गुरु बृहस्पति चंद्रमा के साथ संयोग करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण कर रहे हैं, जिससे कुछ राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति 18 अक्टूबर को कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं 10 नवंबर को चंद्रमा दोपहर 1 बजकर 02 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। बता दें कि गुरु कर्क राशि में आकर हंस राजयोग का भी निर्माण किया है। ऐसे में डबल राजयोग व्यक्ति को ऊंचा मुकाम और सफलता प्रदान करता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
इस राशि के चतुर्थ भाव में बृहस्पति और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग का निर्माण होगा। इसके साथ ही हंस राजयोग भी बन रहा है। ये पंच महापुरुष योगों में से एक माने जाने वाला शुभ योग है जो व्यक्ति को भाग्यशाली बनाता है। इन दोनों योगों का एक साथ बनना अत्यंत शुभ संकेत है। इससे व्यक्ति के जीवन में भाग्य का तेज बढ़ता है। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के भी योग बन रहे हैं। आपके काम से वरिष्ठ अधिकारी खुश हो सकते हैं। ऐसे में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही बोनस मिल सकता है। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि और मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। सफलता के नए द्वार खुल सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में गुरु-चंद्र की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी हंस योग और गजकेसरी योग दोनों का लाभ मिलेगा, जिससे उन्हें उच्च पद और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। लंबे समय में जिस काम में मेहनत कर रहे हैं अब उसमें सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय काफी अच्छा हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
वृश्चिक राशि के लिए यह योग नवम भाव में बन रहा है, जिससे भाग्य का द्वार खुलेगा। जैसे सूर्य की किरणों से कमल खिलता है, वैसे ही इनका भाग्य प्रसन्न होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे आप अपने कार्यक्षेत्र में सटीक निर्णय लेने और दूसरों का मार्गदर्शन करने में अधिक सक्षम बनेंगे। आत्मविश्वास के बढ़ने से आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आने वाले समय में आप अपने भविष्य को लेकर सकारात्मक और योजनाबद्ध दृष्टिकोण अपना सकते हैं। यदि आप सोच-समझकर और विवेकपूर्ण ढंग से कदम बढ़ाएंगे, तो सफलता निश्चित रूप से आपके साथ होगी।
नवबंर माह में ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मीन राशि में विराजमान शनि के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियोें के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
