Gajkesari Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। यह एक राशि में करीब छाई दिन तक रहते हैं। ऐसे में यह एक माह के अंदर ही दोबारा किसी न किसी राशि में आ जाते हैं। चंद्रमा के राशि परिवर्तन करने से किसी न किसी ग्रह के साथ युति होती रहती है। ऐसे ही गुरु और चंद्रमा की युति काफी शुभ मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,चंद्रमा 29 सितंबर को रात 9 बजकर 8 मिनट तक मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में 2 अक्टूबर को सुबह 12 बजकर 14 मिनट तक रहेंगे। बता दें कि मेष राशि में पहले से ही देवताओं के गुरु ग्रह विराजमान है। ऐसे में गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में गजकेसरी योग बनने से कई राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। आइए जानते हैं मेष राशि में गजकेसरी योग बनने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि में गुरु वक्री अवस्था में मौजूद है। इसके साथ ही चंद्रमा के आने से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। इस शुभ योग के बनने से कई राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। धन-धान्य की बढोतरी के साथ लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलने के कारण पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

गजकेसरी योग बनने से मिथुन राशि के जातकों को भी विशेष लाभ मिलेगा। इस राशि में गुरु एकादश भाव में स्थिति है। ऐसे में गजकेसरी योग बनने से इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ मिलेगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतने के साथ कोई गुड न्यूज मिल सकती है। निवेश करने की सोच रहे है, तो सफलता हासिल हो सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशि (Singh Zodiac)

सिंह राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी योग खुशियां लेकर आ सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतने के साथ किसी यात्रा में जा सकते हैं। बिजनेस में अपार सफलता के साथ कोई डील साइन हो सकती है। छोटे व्यापार में भी अधिक मुनाफा मिलने के आसार है। नौकरी करने वाले लोगों को भी पदोन्नति मिल सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।