Navpancham Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध और गुरु एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते रहते हैं। जहां बुध माह में दो बार राशि परिवर्तन करते हैं, तो गुरु साल में एक बार अपनी स्थिति में बदलाव करते हैं। लेकिन इस साल गुरु अतिचारी चाल से चल रहे हैं। ऐसे में अक्टूबर में वह करीब 2 माह के लिए कर्क राशि में प्रवेश कर गए हैं और दिसंबर में पुन: मिथुन राशि में वापस आ जाएंगे। इस दौरान गुरु किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि के द्वारा शुभ-अशुभ योगों का निर्माण करेंगे। ऐसे में अक्टूबर माह की 24 तारीख को गुरु और बुध के संयोग से शक्तिशाली नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में..
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 24 अक्टूबर को शाम 8 बजकर 35 मिनट पर गुरु-बुध एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। बता दें कि 24 अक्टूबर को दोपहर के समय ही बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगें। ऐसे में गुरु वृश्चिक राशि के नवम और कर्क राशि में बुध पंचम भाव में होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी गुरु-बुध का नवपंचम राजयोग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में बुध और नवम भाव में गुरु विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव काफी अधिक हो सकता है। आपके भाग्य का उदय होगा, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं। संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास में सेती से बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी में भी प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही विदेश यात्रा कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी।
मकर राशि (Capricorn Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु-बुध का नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को कर्म-धर्म से जुड़े मामलों में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। आमदनी में भी तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही व्यापार में भी आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामलों में अपार सफलता हासिल होने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से अटका हुआ प्रॉपर्टी संबंधित काम पूरा हो सकता है । मित्रों के साथ अच्छा समय बीत सकता है। इसके अलावा संतान की ओर भी अच्छी खबर मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ व्यक्तित्व में अच्छा खासा निखार आ सकता है। निर्णय लेने की क्षमता में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुध-गुरु का नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार में सुखों की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही मानसिक शांति मिल सकती है। करियर में तेजी से उन्नति के साथ प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। आत्मचिंतन करेंगे,जिससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास में भी तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। आपके द्वारा किसी काम में लंबे समय से की जा रही मेहनत का फल अब मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं.
नवबंर माह में ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मीन राशि में विराजमान शनि के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियोें के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।