Guru Asta 2025: ज्ञान, शिक्षा, धन, संतान, और धर्म के कारक गुरु एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। देवताओं के गुरु बृहस्पति को सबसे शुभ और महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। ऐसे में इसकी स्थिति में जरा सा बदलाव हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य डालते हैं। बता दें कि गुरु करीब 1 साल बाद मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इसके साथ ही गुरु बृहस्पति 12 जून को शाम 7 बजकर 37 मिनट पर इसी राशि में अस्त हो जाएंगे और करीब 27 दिन तक अस्त रहने के बाद 9 जुलाई को उदित हो जाएंगे। मिथुन राशि में गुरु का अस्त होना कई राशियों के लाभकारी सिद्ध हो सकता है। धन लाभ के साथ बिजनेस-नौकरी में भी लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…
घर पर इस दिन लगाएं तुलसी का पौधा, होगी बरकत ही बरकत
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु का अस्त होना काफी हद तक अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के तीसरे भाव में गुरु बृहस्पति अस्त होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को अच्छा परिणाम मिल सकता है। जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां और नकारात्मकता समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही काम के कारण बेकार की यात्राओं करने से अब निजात मिल सकता है। दोस्तों और भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते अच्छे बनेंगे। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। सरकारी कामों में आपको काफी लाभ मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी लाभ मिल सकता है। भाग्य का भी साथ मिल सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में प्रवेश करके इस राशि के भाग्य भाव यानी नवम भाव में अस्त होने वाले हैं। इस राशि के तीसरे और छठे भाव के स्वामी होकर नवम भाव में अस्त होने से इस राशि के जातकों के लिए कई मायनों में अनुकूल असर डाल सकता है। धार्मिक यात्राएं थोड़े समय के लिए टल सकती है। लेकिन आने वाले समय में आपको लाभ मिल सकता है। शत्रुओं की कमी हो सकती है। आत्मविश्वास तेजी से बढ़ सकती है, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल सकते हैं। आप अपनी इच्छा के अनुसार काम कर सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु का अस्त होना काफी हद तक लाभकारी हो सकता है। इस राशि के दूसरे भाव में गुरु बृहस्पति अस्त होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में अच्छा परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही परिवार के बीच चली आ रही अनबन समाप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। लंबे समय से चली आ रही पैसों की कमी इस अवधि में दूर हो सकती है। लेकिन किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले अच्छे से विचार कर लें, जिससे किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, करीब 30 साल बाद न्याय के देवता शनि मीन राशि में प्रवेश किया है। करीब ढाई साल के दौरान वह अपनी स्थिति में किसी न किसी तरह से बदलाव करते रहेंगे, जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में पर देखने को मिलने वाला है। बता दें कि शनि जुलाई माह में मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। ऐसे में इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते है इन लकी राशियों के बारे में
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।