हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है, क्योंकि इस पौधे में मां लक्ष्मी के साथ विष्णु जी का वास होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाने के वास्तु दोष दूर होने के साथ दरिद्रता दूर हो जाती है।
आइए जानते हैं वास्तु के हिसाब से किन दिन, किस समय, किस दिशा में तुलसी का पौधा लगाना होगा शुभ...
गुरुवार और शुक्रवार के दिन तुलसी का पौधा लगाना शुभ है, क्योंकि गुरुवार विष्णु और शुक्रवार मां लक्ष्मी को समर्पित है।
वास्तु के हिसाब से तुलसी का पौधा सूर्योदय के समय लगाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।
तुलसी का पौधा लगाते समय भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और तुलसी माता के मंत्रों का उच्चारण करें।
तुलसी का पौधा उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे आर्थिक स्थित सही होने के साथ उन्नति आती है।
उत्तर दिशा में जगह न हो, तो पूर्व दिशा में पौधा लगा सकते हैं। इस दिशा को स्वास्थ्य और समृद्धि वाली दिशा मानी जाती है।