वैदिक ज्योतिष के अनुसार किसी ग्रह का अस्त होने का मतलब यह है जिसमें कोई ग्रह किसी राशि में विशेष दूरी (लगभग 10 अंश) पर सूर्य के समीप आकर प्रभावहीन हो जाता है। 19 फरवरी, 2022 को शनि शासित राशि कुंभ में बृहस्पति यानी कि गुरु अस्त होने जा रहे हैं यानी कि बृहस्पति ग्रह प्रभावहीन होने जा रहा है।
वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति को संतान, शुभ कार्यक्रमों, विस्तार, भाग्य और ज्ञान आदि का कारक माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार यदि किसी जातक का गुरु मजबूत होता है तो उसमें अच्छे गुण पाए जाते हैं। वह आर्थिक रूप से सम्पन्न होता है। वहीं जब गुरु कमजोर होता है तो व्यक्ति का भाग्य साथ नहीं देता, उसके नैतिक मूल्यों में कमी देखने को मिलती है।
बृहस्पति कुंभ राशि में अस्त: तिथि व समय: बृहस्पति 19 फरवरी, 2022 दिन शनिवार को सुबह 11:13 बजे कुंभ राशि में अस्त होगा तथा 20 मार्च, 2022 दिन रविवार को सुबह 9:35 बजे इसी राशि में अपनी सामान्य अवस्था में वापस आ जाएगा।
कुंभ राशि में बृहस्पति 19 फरवरी, 2022 को अस्त होगा और शक्तिहीन हो जाएगा। ऐसे में सलाह दी जाती है कि इस दौरान शादी-विवाह व अन्य मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन न करें। 20 मार्च, 2022 को जब बृहस्पति अपनी सामान्य अवस्था में वापस आ जाएगा तो यह जातकों के लिए फलदायी सिद्ध होगा।
मेष (Aries): मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का अस्त होना शुभ फलदायी नहीं होगा। कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में लाभ के संकेत नहीं हैं। खर्चे में बढ़ोतरी की संभावना है। जीवनसाथी के साथ मतभेदों से बचें। मानसिक तनाव के कारण परेशान रह सकते हैं।
वृषभ (Taurus): वृषभ राशि के जातकों की मनोकामनाएं भी अधूरी रह सकती हैं। नौकरी में बदलाव की संभावनाएं, साथ ही कम वेतन पर कार्य करना पड़ सकता है। व्यवसाय में मंदी, अपेक्षा से कम लाभ, अचानक नुकसान जैसी समस्याएं आ सकती हैं। इस दौरान आपको अधिक ख़र्चों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी नोक-झोंक हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
मिथुन (Gemini): मिथुन राशि के जातकों के लिए इस दौरान करियर में प्रगति संभव है लेकिन आप अपने कार्यों को समय पर पूरा करने में विफल हो सकते हैं। साझेदारी के व्यापार में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, जिसका असर आपके व्यापार पर भी पड़ेगा। पारिवारिक समस्याओं के चलते जीवनसाथी से आपकी अनबन हो सकती है। वहीं स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान पुरानी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।
कर्क (Cancer): कर्क राशि के जातकों को अपने कार्यों में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्य पूरा करने में अधिक समय लग सकता है। आर्थिक लिहाज से लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसके अलावा जीवनसाथी के साथ बातचीत में अनबन हो सकती है। खानपान के प्रति सावधान रहें।