Happy Gurpurab 2018, Guru Nanak Dev Jayanti 2018 Wishes Images, Quotes, Status, SMS, Messages: गुरु नानक जयंती या गुरुपर्व सिखों के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है। इस दिन गुरु नानक देव का जन्म हुआ था, जो दस सिख गुरुओं में से पहले गुरु हैं। इन्होंने सिख समुदाय की मान्यताओं को आकार दिया है। यह उत्सव सुबह प्रभात फेरियों से शुरु होता है। इस दौरान लोग गुरुद्वारे में भजन-कीर्तन करते हैं और गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं। इस दौरान पूरे देश में गुरुपर्व की धूम दिखाई दे रही है।
इस पर्व से एक दिन पहले, नगरकिर्तन किया जाता है जिसमें पूरे नगर में जुलूस आयोजित किये जाते हैं। इस साल आज यानि कि 23 नवंबर को गुरुपर्व का त्योहार मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर आप भी अपने प्रियजनों और दोस्तों को इन फोटोज, ग्रीटिंग्स और वॉलपेपर के जरिए शुभकामनाएं और बधाई दें।
प्रभु के लिए खुशियों के गीत गाओ,
प्रभु के नाम की सेवा करो,
और उसके सेवकों के सेवक बन जाओ।
श्री गुरु नानक देव।
हम मौत को बुरा नहीं कहते,
यदि हम वास्तव में जानते
कि मरा कैसे जाता है।
सिख गुरु नानक जी।
जिसे खुद पर विश्वास नहीं है
वह कभी भगवान पर विश्वास नहीं कर सकता।
गुरु नानक जी।
भले वो युगों तक तर्क करता रहे।
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्ब की शुभकामनायें।
Highlights
गुरुद्वारे में कोई भी त्योहार बिना लंगर के संपन्न नहीं होता है। ये लंगर हर किसी को आस्था के साथ खिलाया जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन इस दिन खास खाना बनता है और सभी आने वाले भक्तों को खिलाया जाता है।
निशान साहिब की रक्षा पांच पहरेदार करते हैं जिन्हें पंच प्यारे कहा जाता है। ये लोग सिख धर्म के झंडे लेकर आगे चलते हैं और इनके पीछे सभी भक्त भजन कीर्तन करते हुए चलते हैं।
गुरु पर्व से 15 दिन पहले इस पर्व का उत्सव मनाया जाता है। इसमें प्रभात फेरी निकाली जाती है जो घर-घर जाकर शब्द कीर्तन करती है।
गुरु नानक देव के जन्मदिन को गुरु पूर्व के नाम से जाना जाता है। इस दिन गुरु ग्रंथ साहिब में लिखे नानक देव की शिक्षाएं हर जगह पढ़ी जाती हैं।
हिंदू पंचाग के अनुसार ये पर्व हर वर्ष कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। गुरु नानक देव का जन्म 15 अप्रैल 1469 को राई भोई दी तलवंडी नाम के गांव में हुआ था। अब ये जगह लाहौर के पास पाकिस्तान में ननकाना साहिब के नाम से प्रख्यात है।
सिख धर्म के पहले गुरु और सिख धर्म के संस्थापक के जन्मदिवस के रूप में गुरु पर्व मनाया जाता है। गुरु पर्व सिखों का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है।
हरि बिनु तेरो को न सहाई, काकी मात-पिता सुत बनिता, को काहू को भाई, धनु धरनी अरु संपति सगरी जो मानिओ अपनाई, तन छूटै कुछ संग न चालै, कहा ताहि लपटाई। गुरुनानक जयंती की बधाइयां।!
प्रभु के लिए खुशियों के गीत गाओ, प्रभु के नाम की सेवा करो, और उसके सेवकों के सेवक बन जाओ। गुरुपर्व दी बधाइयां।
Happy Gurupurab 2018 Wishes: गुरुपर्व के त्योहार पर गुरुद्वारों में खूब सजावट की जाती है और कई कार्यक्रम आयोजित कराए जाते हैं।
Happy Gurupurab 2018 Wishes: गुरुपर्व से एक दिन पहले विभिन्न शहरी और ग्रामीण इलाकों में नगर कीर्तन का आयोजन किया जाता है। वहीं गुरुपर्व के दिन सुबह में प्रभात फेरी निकाली जाती है।
दुनिया में किसी भी व्यक्ति को भ्रम में नहीं रहना चाहिए। बिना गुरु के कोई भी दुसरे किनारे तक नहीं जा सकता है। – श्री गुरु नानक देव
गुरु नानक देव जी के सद्कर्म, हमे सदा दिखाएँगे राह। वाहे गुरु के ज्ञान से, सबके बिगड़े हुए कामकाज बन जाएँगे। गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाए।
प्रभु के लिए खुशियों के गीत गाओ, प्रभु के नाम की सेवा करो, और उसके सेवकों के सेवक बन जाओ। – श्री गुरु नानक देव
कर्म भूमि पर फल के लिए श्रम सबको करना पड़ता है, रब सिर्फ लकीरे देता है रंग हमको भरना पड़ता है। – श्री गुरु नानक देव
सतगुरु सब दे काज संवारे, आप सब को प्रथम सिख गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस की हार्दिक बधाइयां। Happy Guru Nanak Jayanti !
गुरु नानक देव जी आपको अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करें, आपको शांति और आशीर्वाद दें और आपको अनंत आनंद और खुशी प्रदान करें।
गुरुपर्व मुबारक।
गुरु गोविंद सिंह जी के दिव्य प्रेम और आशीर्वाद का आनंद लें। आप सभी को गुरु नानक जयंती मुबारक।
सर पर मेरे हैं गुरुवर का हाथ, है हरपल, हरदम वो मेरे साथ, है विश्वास वही राह दिखायेंगे, मेरे सारे बिगड़े काम बन जायेंगे। गुरपुरब की हार्दिक शुभकामनाएं
इस जग की माया ने मुझको है घेरा, ऐसी कृपा करो गुरु नाम न भूलूं तेरा, चारों और मेरे दुखों का है अँधेरा छाए, बिन नाम तेरे मेरा इक पल भी ना जाये। गुरपुरब की हार्दिक बधाई
वाहे गुरु का आशीष सदा, मिले ऐसी कामना है हमारी, गुरु की कृपा से आएगी, घर घर में ख़ुशहाली। हैप्पी गुरपुरब
दुनिया में किसी भी व्यक्ति को भ्रम में नहीं रहना चाहिए बिना गुरु के कोई भी दुसरे किनारे तक नहीं जा सकता है। गुरपुरब के शुभ दिन की खूब शुभकामनाएं
खुशियां और आपका जनम जनम का साथ हो, हर किसी की जुबान पर आपकी हसी की बात हो जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी तो आपके सर पर गुरु नानक का हाथ हो।
गुरपुरब की हार्दिक शुभकामनाएं
गुरु नानक देव जी के सद्कर्महमे सदा दिखाएंगे राह, वाहे गुरु के ज्ञान से सबके बिगड़े हुए कामकाज बन जाएंगे। गुरपुरब की हार्दिक शुभकामनाए