Gupt Navratri 2025 Upay in Hindi: माघ महीने की गुप्त नवरात्रि बहुत खास मानी जाती है। इस बार इसकी शुरुआत 30 जनवरी से हो चुकी है, जिसका समापन 7 फरवरी को होगा। आपको बता दें कि गुप्त नवरात्रि साल में दो बार मनाई जाती है, एक माघ माह में और दूसरी आषाढ़ माह में। यह समय देवी दुर्गा की पूजा और साधना के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा यह नवरात्रि तांत्रिकों के लिए बेहद खास मानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान किए गए उपाय न सिर्फ जीवन की परेशानियों को दूर करते हैं, बल्कि घर में सुख-समृद्धि भी लाते हैं। वहीं, ज्योतिष के अनुसार, इस दौरान आप अपनी राशि के अनुसार कुछ खास उपाय अपनाकर देवी की कृपा पा सकते हैं।

राशि अनुसार गुप्त नवरात्रि पर करें ये खास उपाय

मेष राशि

मेष राशि वाले जातक गुप्त नवरात्रि के दौरान लाल फूलों से मां दुर्गा की पूजा करें और सुबह-शाम दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। फिर पूजा के बाद तिल का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन लाभ होता है।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातक गुप्त नवरात्रि के दौरान मां ब्रह्मचारिणी को सफेद फूल चढ़ाएं और पीली चीजों का दान करें। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातक रात 12 बजे के बाद देवी की पूजा करें और सिद्ध कुंजिका स्त्रोत का पाठ करें। साथ ही लाल फल और मिठाई गरीबों को दान करें। ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातक नवरात्रि के अंतिम दिन तक दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और मां ललिता की पूजा करें। साथ ही, गरीबों को खाना खिलाएं।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों को दुर्गा कवच का पाठ करना चाहिए और मां काली की पूजा करनी चाहिए। इससे शत्रु से छुटकारा मिलता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों को श्री सूक्तम का पाठ करना चाहिए और मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद लाल वस्त्र, फल और मिठाई दान करें। मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों को कनकधारा स्त्रोत का पाठ करना चाहिए और मध्य रात को देवी की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही इस दौरान पीले फल और मिठाई जरूरतमंदों को दान करें, इससे घर में बरकत आएगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातक पूरी नवरात्रि महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत का पाठ करें और मसालेदार खाना खाने से बचें। ऐसा करने से माता रानी की कृपा बरसेगी।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातक मां विंध्यवासिनी स्त्रोत का पाठ करें और देवी को पीले फूल चढ़ाएं। इस दौरान सात्विक भोजन करें, इससे मन शांत रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातक दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और कपूर से देवी की आरती करें। साथ ही गरीबों को हलवा दान करें। ऐसा करने से जीवन में स्थिरता आएगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों को तंत्रोक्त रात्रि सूक्तम् का पाठ करना चाहिए और मध्य रात में पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से कार्यों में सफलता मिल सकती है।

मीन राशि

मीन राशि वाले पूरी नवरात्रि कवच, कीलक और अर्गला स्त्रोत का पाठ करें और सुबह-शाम देवी की पूजा करें। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होंगी और अपनी कृपा बरसाएंगी।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।