Grih Lakshmi Yoga: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। ऐसे में कई तरह के शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। ऐसे ही शुक्र के राशि परिवर्तन करने से गुरु के साथ गृह लक्ष्मी नाम का शुभ योग बन रहा है। ये अत्यंत शुभ और विशेष योग माना जाता है। इस योग के बनने से जातकों के जीवन में शुभ घटनाएं अधिक होती है। धन-धान्य की बढ़ोतरी के साथ समाज में मान-सम्मान मिलता है। जानिए गृह लक्ष्मी योग बनने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।

गृह लक्ष्मी योग क्या होता है?

जब शुक्र, बुध और मंगल तीनों उच्च स्थान में होते हैं, तब गृह लक्ष्मी योग बनता बै। जब कुंडली में नवम भाव का स्वामी केंद्र में होता है, तो इस योग का निर्माण होता है।

कब बना रहा है गृह लक्ष्मी योग?

बता दें कि 3 नवंबर को शुक्र कन्या राशि के पहले भाव में प्रवेश कर रहे हैं और वह इस राशि में नवें भाव के स्वामी है। इसके साथ ही गुरु अपनी स्वराशि मेष राशि में उच्च स्थान में विराजमान है। ऐसे में गृह लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है।

गृह लक्ष्मी योग बनने से इन राशियों को मिलेगा लाभ

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

गृह लक्ष्मी योग इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकती है। इस राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। उच्च पदों में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। परिवार और दोस्तों के सहयोग से बिजनेस में काफी सफलता के साथ धन लाभ पा सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ऐसे में हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति में भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। नई नौकरी तलाश रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के जातकों को भी अपार सफलता के साथ धन लाभ मिल सकता है। बिजनेस में निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इसके साथ ही कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। कर्ज से छुटकारा पाने के साथ आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। पारिवारिक परेशानियों दूर हो सकती है।घर का क्लेश दूर होगा। इसके साथ ही सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

कुंभ राशि वालों के लिए यह शुभ योग मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा लेकर आएगा। कानूनी मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। वाहन, संपत्ति खरीदना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। बिजनेस में भी सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।