Chandra Grahan And Surya Grahan 2026:हिंदू धर्म में ग्रहण का विशेष महत्व है। ये एक खगोलीय घटना है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में ये काफी खास माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण तब होता है जब राहु–केतु (चंद्रमा के छाया ग्रह) सूर्य और चंद्रमा के साथ एक रेखा में आते हैं। ऐसे में सूर्य और चंद्र ग्रहण पड़ता है। इस दौरान सूर्य और चंद्रमा काफी कष्ट में होते हैं।इसी के कारण इस अवधि में मांगलिक और शुभ कार्यों को मनाही होती है और मंदिरों के भी कपाट बंद कर दिए जाते हैं। मान्यता है कि ग्रहण के समय देश-दुनिया पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। बता दें कि नए साल 2026 में कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं जिसमें से 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं 2026 में कब-कब सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगेगा। इसके साथ ही इसके असर के बारे में..

साल 2026 में कब-कब लगेगा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2026 List)

द्रिक पंचांग के अनुसार, नए साल 2026 में कुल 2 सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं। जिसमें से एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। पहला वलयाकार सूर्य ग्रहण फरवरी 2026 में लगेगा और दूसरा अगस्त 2026 में लगेगा।

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कब? (Kab Hai Surya Grahan 2026)

ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगेगा, जो वलयाकाल सूर्य ग्रहण होगा। ये भारतीय समय के अनुसार, 17 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर लगेगा। लेकिन ये भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसे में सूतक काल मान्य नहीं होगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका, जाम्बिया, मोजम्बीक, मॉरीशस, अंटार्कटिका सहित तन्जानिया और दक्षिण अमेरिकी देशों में दिखाई देगा।

साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब? (Kab Hai Dusra Surya Grahan 2026)

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा। भारतीय समय के अनुसार रात 9 बजकर 4 मिनट से आरंभ होगा। ये पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। लेकिन भारत में नजर नहीं आएगा। ये सूर्य ग्रहण स्पेन, रूस, आर्कटिक, ग्रीनलैंड, आइसलैंड और पुर्तगाल के कुछ हिस्सों में दिखाई

साल 2026 में कब-कब दिखेगा चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2026 List)

ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, साल 2026 में दो चंद्र ग्रहण लगने वाला है। पहला मार्च और दूसरा अगस्त माह में दिखेगा। इन चंद्र ग्रहण में से एक भारत में नजर आएगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य होगा।

साल 2026 में कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण (Kab Hai Chandra Grahan 2026)

साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को लगेगा। भारतीय समय के अनुसार शाम 6 बजकर 22 मिनट से ये आरंभ होगा। ये भारत में दिखाई देगा। इस चंद्र ग्रहण की अवधि करीब 1 घंटा 31 मिनट की होगी। खण्डग्रास चंद्र ग्रहण होगा। ये भारत में दिखाई देगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य होगा। बता दें कि ये ग्रहण भारत के अलावा एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका जैसे कई देशों में दिखाई देगा।

कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को दिखाई देगा। ये भारत में नजर नहीं आएगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। ये ग्रहण यूरोप, एशिया में पश्चिम, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, अंटार्कटिका आदि में दिखाई देगा।

नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।