Surya Grahan August 2018: 11 अगस्त दिन शनिवार को दुनियाभर के लोग एक और सूर्य ग्रहण का साक्षी बनने वाले हैं। यह साल 2018 का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। इससे पहले फरवरी महीने में साल 2018 का पहला सूर्य ग्रहण लगा था। और 13 जुलाई को दूसरा सूर्य ग्रहण पड़ा था। फिलहाल इस सूर्य ग्रहण की दुनियाभर में चर्चा हो रही है। भारत में भी इसे लेकर खूब सारी बातें की जा रही हैं। कहते हैं कि ग्रहण उस वक्त लगता है जब भगवान पर कोई संकट आया हुआ होता है। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान खुले आसमान के नीचे नहीं रहना चाहिए। इसके साथ ही मंदिर के दरवाजे बंद कर देने की बात भी कही गई है। इसके अलावा भी सूर्य ग्रहण को लेकर कई तरह की मान्यताएं फैली हुई हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं साल 2018 के आखिरी सूर्य ग्रहण के बारे में।
दुनिया के इन हिस्सों में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण: 11 अगस्त को लगने वाला साल 2018 का अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। हालांकि इसे उत्तर-पूर्वी यूरोप, रूस, कजाकिस्तान, तिब्बत को छोड़कर समूचे चीन, मंगोलिया, उत्तर और दक्षिण कोरिया तथा कनाडा के उत्तरी भागों में देखा जा सकता है।
इस समय लगेगा सूर्य ग्रहण: भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण 11 अगस्त को दोपहर में लगने वाला है। यह 11 अगस्त दिन शनिवार को दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा। और शाम 5 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगा।
यहां पर देख सकते हैं सूर्य ग्रहण: साल 2018 के आखिरी सूर्य ग्रहण का लाइव प्रसारण नासा के जरिए भी किया जाएगा। आप इसे नासा के यूट्यूब चैनल और ट्विटर हैंडल पर जाकर देख सकते हैं।
Surya Grahan 2018 LIVE: यहां देखें
सूर्य ग्रहण के दौरान बरतें ये सावधानियां: सूर्य ग्रहण को देखने के लिए वैज्ञानिक पिन होल का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। इसके अलावा सूर्य ग्रहण देखने के लिए बाजार में कई सर्टिफाइड चश्में उपलब्ध हैं। सूर्य ग्रहण के दौरान सर्टिफाइट चश्मों का इस्तेमाल भी खूब किया जाता है। इसके साथ ही सूर्य ग्रहण देखने के लिए पनहोल कैमरे भी बनाए गए हैं।