Grah Rashi Parivartan October 2022: बुद्धि के दाता बुध देव आज राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध देव अपनी राशि कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे यानि की गोचर करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा।
ज्योतिष के अनुसार बुध देव आज दोपहर 1.38 बजे गोचर करेंगे और 13 नवंबर तक तुला राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं कि बुध देव के राशि परिवर्तन के किन-किन राशि के लोगों को लाभ और सफलता मिल सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को बुध देव के गोचर से समय अनुकूल हो सकता है। लाभ मिलने के कई अवसर मिल सकते हैं और धन लाभ भी हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर भी समय आपके पक्ष में हो सकता है।
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों को बुध देव पुरानी समस्याओं से निजात दिला सकते हैं। घर से सदस्यों के बीच भी आपका सम्मान बढ़ेगा। यात्रा पर भी जानें की योजना बना सकते हैं। जातकों को कार्यस्थल पर कई अच्छें मौके मिल सकते हैं और आय भी बढ़ सकती है। बुध देव का तुला राशि में प्रवेश अच्छा समय लेकर आ सकता है।
कर्क राशि
इस राशि के जातकों को इस दौरान धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है। कारोबारी जातकों को भी फायदा हो सकता है। वहीं जातकों को धन बचत करने में भी सफलता मिल सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को बुध देव के गोचर से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार में भी मुनाफा होने की संभावना है। आय भी बढ़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए यह समय अनुकूल हो सकता है।
धनु राशि
जातकों को इस अवधि में धन प्राप्ति के कई मौके मिलेंगे। लंबे समय से रूका हुआ पैसा भी मिल सकता है। करियर में भी सफलता के योग बन रहे हैं। घर में भी शांति का वातावरण बना रहेगा।
