Grah Rashi Parivartan 2022: शुक्र देव अपनी राशि बदलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र देव के इस गोचर के कई राशि के जातकों के अच्छे काम शुरू हो सकते हैं। साथ ही लाभ भी प्राप्त हो सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव 5 दिसंबर 2022 को शाम 5 बजकर 39 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि शुक्र देव के राशि परिवर्तन से किन राशि के लोगों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। जिसके लिए समय अनुकूल और किसके लिए प्रतिकूल हो सकता है।
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव लग्न और छठे भाव के स्वामी होते हैं। आपकी कुंडली में शुक्र देव आठवें भाव में गोचर करेंगे। गोचर से आपको मिश्रित परिणाम मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी हो सकती है। इस अवधि में सेहत का विशेष ध्यान देना होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र देव का गोचर सातवें भाव में होगा। जातकों के विवाह आदि के भी योग बन रहे हैं। व्यवसाय के लिए समय अच्छा हो सकता है। हालांकि कुछ हानि भी हो सकती है।
शुक्र गोचर से इन राशि के लोगों को लाभ हो सकता है
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र देव का गोचर छठे भाव में होगा। किसी पर आंख बंद कर भरोसा न करें,ऐसा करना आपको हानि पहुंचा सकता है। पारिवारिक झगड़े के कारण मां का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। आपकी सामाजिक छवि भी बिगड़ सकती है।
सिंह राशि
शुक्र देव सिंह राशि के जातकों के लिए तीसरे और दसवें भाव के स्वामी होते हैं। प्रेम संबंध में रह रहे जातकों के लिए यह उत्तम समय हो सकता है। कला आदि क्षेत्र से जुड़े छात्रों को भी बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि
शुक्र देव के धनु राशि में गोचर से इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। निवेश के लिए अच्छा समय हो सकता है। निर्यात से जुड़े कारोबार में भी लाभ मिल सकता है।
धनु राशि
आर्थिक रूप से धन का प्रवाह अच्छा बना रहेगा। आय बढ़ाने और लाभ प्राप्त के कई मौके इस दौरान मिल सकते हैं। आपको सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा।