Grah Rashi Parivartan 2022: इस साल के आखिरी माह में कई ग्रह दो बार अपना स्थान परिवर्तित करेंगे। इन ग्रहों के एक ही माह में दो बार गोचर करने के कई राशियों के जातकों को आर्थिक समृद्धि मिल सकती हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिसंबर में शुक्र देव 3 तारीख को धनु राशि में और फिर 29 दिसंबर को मकर राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं कि इस गोचर से किन-किन राशियों के लोगों को आर्थिक समृद्धि मिल सकती है।
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव लग्न और छठे भाव के स्वामी होते हैं। शुक्र देव के पहले धनु और फिर मकर राशि में गोचर से जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। धन बचत करने में भी सफल हो सकते हैं। कारोबारी जातक कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। हालांकि इस दौरान सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है। ऐसे में आपको अपने स्वास्थ का अधिक ध्यान देना होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र देव पांचवें व बारहवें भा के स्वामी होते हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा और बढ़ोतरी हो सकती हैं। आपके खर्च में भी बढ़ोतरी हो सकती है और आप पैसा बचाने में भी असफल हो सकते हैं। सेहत में भी कुछ गिरावट हो सकती हैं।
कर्क राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव चौथे व ग्यारहवें भाव के स्वामी होते हैं। पारिवारिक समस्या हो सकती है और इस कारण आपका स्वास्थ भी खराब हो सकता है। आपकी सामाजिक छवि भी प्रभावित हो सकती हैं। करियर और व्यवसाय में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी हद से ज्यादा भरोसा करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
शुक्र देव के गोचर से इन राशियों को हो सकता है धन लाभ
कन्या राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव दूसरे व नौवें भाव के स्वामी होते हैं। घर में खुशियां आ सकती हैं। मां का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है। करिय में प्रगति मिल सकती है और व्यवसाय में भी लाभ मिलने की संभावना है।