Grah Kalesh ke Upay: घर में आए दिन हो रहे वाद-विवाद और गृह क्लेश के कारण आपके घर की शांति भग हो जाती है। साथ ही इसका बुरा प्रभाव आपके जीवन पर भी पड़ता है। जिस कारण करियर में तरक्की रुक जाती है। कारोबार में घाटा होने लगता है और कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ज्योतिष शास्त्र में गृह क्लेश शांति के कई उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से गृह क्लेश से मुक्ति मिलती है। साथ ही घर में शांति का वातावरण बना रहता है। आइए जानते हैं कि किन ज्योतिषीय उपायों को करने से गृह क्लेश के छुटकारा मिलता है।
गृह क्लेश शांति के उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में किचन दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर नहीं होना चाहिए। नियमित रूप से और विधि-विधान से इष्ट देव से साथ सभी देवी-देवताओं की पूजा करनी चाहिए।
-आटे में एक चूटकी नमक और बेसन मिलाकर गूथें।
-नवरात्रि के दिन में किसी विद्वान से घर में दुर्गा सप्तशती का पाठ कराएं।
-घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
भाईयों में गृह क्लेश शांति के उपाय
ज्योतिष शास्त्र में गृह क्लेश के कई उपाय बताए गए हैं। आइ जानते हैं यदि भाई-भाई में गृह क्लेश हो, तो किन उपायों को करने से उससे मुक्ति मिल सकती है।
-भगवान गणेश और कार्तिक की नियमित पूजा करें।
-भगवान शिव की पूजा में शमी के पत्र का उपयोग करें।
-भगवान विष्णु की तुलसी के पत्ते अर्पित करें।
-रामचरित मानस का पाठ करें।
पति-पत्नी के बीच गृह क्लेश के उपाय
अक्सर पति-पत्नी के बीच छोटी-बड़ी बातों को लेकर विवाद होता रहता है। इस क्लेश के कारण घर की सुख- शांति भंग हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र में इस क्लेश की शांति के कई उपाय बताए गए हैं।
-बुधवार के दिन पति- पत्नी 2 घंटे का मौन व्रत धारण करें।
-गृह क्लेश से बचने और पत्नी को खुश करने के लिए पति शुक्रवार के दिन इत्र भेंट कर सकते हैं।
-नियमित रूप से भगवान लक्ष्मी नारायण और गोरी शंकर की पूजा करें।
मान्यता के अनुसार इन उपायों को करने के गृह क्लेश खत्म हो जाता है। घर में शांति का वातावरण बना रहता है और सुख-समृद्धि का वास रहता है।