Grah Gochar 2023 November: नवंबर माह शुरू होने के बस कुछ ही दिन बचे हैं। तीज त्योहार के अलावा ग्रहों की स्थिति में बदलाव के कारण नवंबर माह काफी खास माना जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में नवंबर माह में शनि कुंभ राशि में मार्गी होने के साथ शुक्र, बुध, सूर्य की स्थिति में परिवर्तन हो रहा है। इस माह में बुध दो बार राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह अवश्य पड़ेगा। नवंबर माह इन 3 राशियों के लिए बेहद खास होने वाला है। इन राशियों को अचानक धन लाभ के साख पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

ग्रह गोचर नवंबर 2023

शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश (Shukra Gochar In Kanya Rashi)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धन के दाता शुक्र 3 नवंबर को सुबह 4 बजकर 58 मिनट पर शुक्र कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के इस गोचर से कर्क, कन्या, वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

शनि का कुंभ राशि में मार्गी (Shani Margi In Kumbh)

कर्मफलदाता शनि इस समय कुंभ राशि में विराजमान है। वह 4 नवंबर को 8 बजकर 26 मिनट पर कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहा है। शनि के कुंभ राशि में मार्गी होने से मेष, वृषभ तुला, धनु और मकर राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इनके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं।

बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश (Budh Gochar In Vrishchik )

बुद्धि के कारक ग्रह बुध 06 नवंबर 2023 की दोपहर 04 बजकर 11 मिनट पर मंगल द्वारा शासित राशि यानी वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं। दोनों ग्रहों के बीच शत्रुता का भाव है। बुध के इस गोचर से वृष, कर्क, सिंह, धनु सहित कुछ राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। व्यापार में निवेश करने से लाभ मिल सकता है।

सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश (Surya Gochar In Vrishchik)

ग्रहों के राजा सूर्य हर मास राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य 17 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य के इस गोचर से कुछ राशि के जातकों के जीवन में अपार सफलता के साथ समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी।

बुध का धनु राशि में प्रवेश ( Budh Gochar In Dhanu)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध नवंबर माह के अंत में एक बार फिर से राशि परिवर्तन करने वाले हैं। बता दें कि वह 27 नवंबर को सुबह 05 बजकर 41 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेंगे और इस राशि में 28 दिसंबर 2023 तक रहेंगे। इसके बाद दोबारा वृश्चिक राशि में वापस प्रवेश कर जाएंगे।

ग्रहों के गोचर ने इन राशियों को मिलेगा लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवंबर माह में कई शुभ योगों के साथ शनि कुंभ राशि में मार्गी हो रहे हैं। इसके अलावा शुक्र , सूर्य और बुध राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है, तो कुछ राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती है। इस माह मेष, वृषभ, कुंभ, तुला और कर्क राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। करियर की दृष्टि की बात करें, तो नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। आपके काम को देखते हुए पदोन्नति के साथ इंक्रीमेंट हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है। बिजनेस की बात करें, तो कई बड़ी डील हाथ लग सकती है।इसके साथ ही व्यापार में निवेश करने से कई गुना अधिक मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा जाने वाला है।