Grah Gochar November 2022: ग्रह समय-समय पर अपनी राशि परिवर्तित कर गोचर करते हैं। ग्रह गोचर से समय वक्री और मार्गी भी होते हैं। जिसका जातकों पर अनुकूल और प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ता है। इस माह की 24 तारीख से गुरु ग्रह सीधी चाल चलेंगे।
क्या होती है ग्रहों की वक्री और मार्गी अवस्था?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह सीधी चाल चलता है, तो ग्रह की उस अवस्था को मार्गी कहते हैं। वहीं जब भी कोई ग्रह उल्टी चाल चलता है, तो ग्रह की उस अवस्था को वक्री कहा जाता है। ग्रहों की इन दोनों अवस्था से कई राशियों के जातकों को लाभ और कई राशियों के जातकों को हानि भी हो सकती है। इस माह की 24 तारीख को गुरु बृहस्पति मीन राशि में सीधा चाल चलेंगे यानि की मार्गी होंगे। आइए जानते है कि इससे किस राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति नौवें व बारहवें भाव के स्वामी होते हैं। नौकरी पेशा जातकों को कार्य का अधिक दबाव हो सकता है। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। निवेश आदि करने के बचें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। खर्च भी बढ़ सकते हैं। इस अवधि में किसी से वाद-विवाद भी हो सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति आठवें व 11वें भाव के स्वामी होते हैं। गुरु बृहस्पति की मार्गी अवस्था इस राशि के जातकों को अच्छे नतीजे दे सकती है। कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। साथ ही कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिल सकता है। वेतन बढ़ने के साथ प्रमोशन के भी प्रबल योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं। नया व्यवसाय शुरू करना लाभ दे सकता है।
गुरु ग्रह के गोचर से इन राशियों को हो सकता है लाभ
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति सातवें व दसवें भाव के स्वामी होते हैं। कार्यस्थल पर समय प्रतिकूल होने पर जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप नौकरा बदलने की योजना बना सकते हैं। व्यापार में भी आपको अधिक सावधानियां बरतनी होंगी अन्यथा बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। खर्च बढ़ने के कारण आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी हो सकती है।