Grah Gochar November 2022: इस माह में कई ग्रह गोचर करेंगे। वहीं तीन बड़े ग्रह एक ही राशि में गोचर कर शुभ संयोग भी बनाएंगे। जिससे कई राशियों के जातकों के लिए उत्तम समय आ सकता है।

ज्योतिष के अनुसार 11 नवंबर को शुक्र देव, 13 नवंबर को बुध देव और 16 नवंबर को सूर्य देव वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इन तीन ग्रहों का एक ही राशि में गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के लोगों पर पड़ेगा। इस दौरान कई राशियों के लोगों के लिए समय उत्तम भी हो सकता है। आइए जानते हैं कि इन ग्रहों के एक ही राशि में जानें से किन-किन राशियों के लोगों को धन आदि लाभ हो सकता है।

कर्क राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र, बुध और सूर्य देव के गोचर से लाभ मिल सकता है। करियर में भी सफलता मिल सकती है। कोराबार के लिए यह समय उत्तम हो सकता है। आर्थिक रूप से यह समय अनुकूल हो सकता है। कई जातकों को इस दौरान संतान प्राप्ति की खुशियां मिल सकती हैं।

सिंह राशि
शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों के घर सुख-समृद्धि आ सकती है। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। जातकों को बुध देव का भी साथ मिलेगा। आप नया घर या वाहन खरीद सकते हैं। सूर्य देव के गोचर से जातकों को व्यापार में लाभ होने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के इन ग्रहों का गोचर लाभ दे सकता है। आप लंबे समय के लिए निवेश की योजना बना सकते हैं। निवेश के लिए यह
समय अच्छा साबित हो सकता है। आय से स्त्रोत में बढ़तरी हो सकती है और धन बचत करने में भी सफलता मिल सकती है। बुध देव के गोचर से इस राशि के जातकों के विदेश यात्रा करने के प्रबल योग बन रहे हैं। आर्थिक समय भी अच्छा रहेगा। पैसे बचत करने के कई मौके मिल सकते हैं। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है।

वृश्चिक राशि
इन तीनों ग्रहों का गोचर इसी राशि में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई लाभ मिल सकते हैं। कारोबार में मुनाफा, करियर में तरक्की मिल सकती है। वहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।