Venus Transit November 2022: वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र 11 नवंबर को राशि परिवर्तन कर रहा है। शुक्र के गोचर के बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र को धन, समृद्धि, वैभव, प्रेम और सौंदर्य का अधिपति माना जाता है। शुक्र इस समय तुला राशि में है। 5 राशियों के लिए शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर बहुत शुभ रहेगा। शुक्र की कृपा से इन लोगों के जीवन में आय, सुख-विलास में वृद्धि होगी। प्रेम और दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
शुक्र के वृश्चिक राशि में गोचर का समय और तिथि
लगभग 23 दिनों में शुक्र एक राशि से दूसरी राशि में चला जाता है। पुष्य नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मंगलवार रात 9:24 बजे शुक्र तुला राशि में 18 अक्टूबर 2022 को प्रवेश कर गया। पहले शुक्र कन्या राशि में था जो इसकी नीच राशि है और अब शुक्र 11 नवंबर को कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मृगशीर्ष नक्षत्र के तहत वृश्चिक राशि में गोचर करेगा।
सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी
शुक्र देव की कृपा से सिंह राशि के जातकों की आमदनी बढ़ने के साथ-साथ आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। शुक्र के राशि में परिवर्तन होते ही आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। लाभ में वृद्धि होगी। साथ ही इन लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि हो सकती है।
तुला राशि के जातकों को हो सकता है अचानक धनलाभ
शुक्र के राशि परिवर्तन से तुला राशि के जातकों को अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान कई प्रकार से धन लाभ होगा। उन्हें आय के नए स्रोत बनेंगे। निवेश के लिहाज से जातकों के लिए अच्छा समय है। इस माह आप बचत करने में सफल रहेंगे। इस दौरान जातकों को कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का परिवर्तन अनुकूल
धनु राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का परिवर्तन अनुकूल साबित होगा, इस दौरान जातकों को व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। जातकों के लिए यह समय बेहद ही अच्छा और शुभ साबित होने वाला है। जातकों को कई माध्यम से धनलाभ हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही लव लाइफ, दांपत्य जीवन के लिए समय अच्छा है।
मकर राशि के जातकों को मिलेगा शुक्र देव का साथ
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर बेहद शुभ फलदायी साबित होगा। इस दौरान जातकों की वेतन वृद्धि हो सकती है। साथ ही जातकों को पदोन्नत किया जा सकता है। गोचर अवधि के दौरान समाज और परिवार में आपके प्रति सम्मान बढ़ेगा। घर में धन-धान्य वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।
कुंभ राशि के जातकों को मिलेगी शुक्र देव की कृपा
कुंभ राशि वालों को भी 11 नवंबर, 2022 को शुक्र के वृश्चिक राशि में गोचर से आशीर्वाद प्राप्त होगा। वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर से जातकों नए अवसर प्राप्त होंगे। शोध और डिजाइन के क्षेत्र में जातकों को सफलता मिल सकती है। जातकों के लिए घर के लिए कोई नया वाहन खरीदने के लिए उत्तम समय है, साथ ही घर में कुछ धार्मिक पूजा करने में भी कुछ पैसे खर्च कर सकते हैं।