Grah Gochar November 2022: नवंबर में भी कई ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। नवंबर में ग्रहों के गोचर का प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ेगा। नवंबर में एक बार फिर एक ही राशि में शुक्र और बुध देव गोचर करेंगे।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव 11 नवंबर में अपना स्थान परिवर्तन कर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं बुध देव 13 नंवबर से वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इन दोनों ग्रहों के एक ही राशि में होने से कई राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कि एक ही राशि में दो ग्रहों के गोचर से किन-किन राशि के लोग मालामाल हो सकते हैं।

वृषभ राशि
नवंबर में शुक्र और बुध के एक ही राशि में गोचर करने से इस राशि के जातकों के लिए समय उत्तम हो सकता है। व्यापार में लाभ हो सकता है। कई जातकों के इस दौरान विवाह के योग भी बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर भी समय आपके लिए अनुकूल हो सकता है।

सिंह राशि
इस राशि के जातकों को बुध और शुक्र देव का साथ मिल सकता है। घर में सुख-समृद्धि आ सकती है। इस समय घर या वाहन खरीदना अच्छा हो सकता है। जमीन से जुड़ा कारोबार कर रहे जातकों के लिए यह समय उत्तम हो सकता है। नया कारोबार शुरू करने की योजना भी बना सकते हैं।

बुध देव नवंबर में करेंगे राशि परिवर्तन

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के वेतन बढ़ सकते हैं। फैशन, डिजाइन आदि क्षेत्रों से जुड़े जातकों को लाभ हो सकता है। इस अवधि में आप अपनी इच्छा पूरी कर सकते हैं। सामाजिक पद- प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में भी अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है।

कुंभ राशि
इस राशि के जातकों को जीवन में कई अच्छे मौके मिल सकते हैं। करियर के लिए यह अच्छा समय हो सकता है और आप कुछ नया कर सकते हैं। प्रमोशन हो सकता है। करियर में किए गए मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। नया वाहन आदि भी खरीद सकते हैं।