Grah Gochar November 2022: नवंबर में कई ग्रह गोचर करेंगे। इसी क्रम में मंगल और बुध देव भी अपना स्थान परिवर्तन कर गोचर करेंगे। इन दोनों ग्रहों का गोचर कई राशि के जातकों के लिए अच्छा समय लेकर आ सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 13 नवंबर 2022 को मंगल देव वृषभ राशि में और इसी दिन बुध देव वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं कि इन दोनो ग्रहों के राशि परिवर्तन से किन-किन राशि के जातकों को करियर में तरक्की, नौकरी में प्रमोशन आदि लाभ हो सकता है।
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए बुध देव दूसरे व पांचवे भाव और मंगल देव सातवें व 12वें भाव के स्वामी होते हैं। बुध देव जातकों को कारोबार में लाभ करा सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर भी समय आपके पक्ष में हो सकता है। विवाह के लिए मंगल देव का गोचर शुभ हो सकता है।
कर्क राशि
इस राशि के छात्र जातकों के लिए इन दोनों ग्रहों का गोचर उत्तम हो सकता है। कुछ जातकों को लाभ भी मिल सकता है। आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति भी कर सकते हैं।
मंगल ग्रह के गोचर से इन राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए मंगल देव नौवें व त्रिकोण भाव और बुध देव दूसरे व एकादश भाव के स्वामी होते हैं। इस अवधि में जातक नया वाहन आदि भी खरीद सकते हैं। जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए यह गोचर अच्छा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी नए मौके मिल सकते हैं।
धनु राशि
इस राशि के जातक किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके शत्रु हावी हो सकते है लेकिन आपको नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं। वहीं बुध देव के गोचर से जातकों को व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। करियर में भी सफलता मिल सकती है।
मकर राशि
इस राशि के लिए मंगल देव चौथे व एकादश भाव के और बुध देव षष्ठम और नौवें भाव के स्वामी होते हैं। शोध कार्य में लगे जातको को मंगल देव अच्छे नतीजे दें सकते हैं। वहीं बुध देव के गोचर से पूर्व में किए गए मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपकी मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती हैं।