Grah Gochar November 2022: नवंबर में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। 5 बड़े ग्रह स्थान बदलकर दूसरी राशि में गोचर करेंगे। इन ग्रहों का गोचर कई राशि के लोगों के लिए अच्छा समय लेकर आ सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 11 नवंबर से 24 नवंबर तक इन बुध, शुक्र, सूर्य और गुरु ग्रह गोचर करेंगे। 11 नवंबर से शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। वहीं 13 नवंबर को मंगल देव वृषभ राशि और बुध देव वृश्चिक राशि प्रवेश करेंगे। साथ ही 16 नवंबर से सूर्य देव वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे और गुरु बृहस्पति 24 नवंबर को मीन राशि में मार्गी होंगे। आइए जानते हैं कि इन ग्रहों के स्थान बदलने से किन-किन राशियों के लोगों के लिए समय लाभप्रद हो सकता है।

वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए बुध देव का गोचर बहुत ही लाभ दे सकता है। जातकों के विवाह के योग भी बन रहे हैं। कारोबार में भी लाभ हो सकता है। आपके रिश्ते मजबूर होंगे और रिश्तों में मधुरता आ सकती है। प्रेम संबंध के लिए यह अच्छा समय हो सकता है। पाटर्नशिप के कारोबार में फायदा हो सकता है। इस राशि के जातकों के लिए बुध देव दूसरे व पांचवें भाव के स्वामी होते हैं। कार्यक्षेत्र में भी समय आपके अनुकूल हो सकता है।

सिंह राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव के गोचर से उत्तम समय आ सकता है। घर में सुख-समृद्धि आ सकती है। नया कारोबार शुरू करने के लिए यह अच्छा समय हो सकता है। इस दौरान परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिल सकता हैं।

इन राशियों को मिल सकती है सफलता

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए मंगल देव का गोचर शुभ साबित हो सकता है। इस अवधि में आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। कुछ जातकों को करियर में भी सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। सामाजित मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आपकी नेतृत्व क्षमता इस दौरान प्रभावशाली हो सकती है।

कुभ राशि
गुरु बृहस्पति मार्गी होकर इस राशि के जातकों को लाभ करा सकते हैं। व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। नया कारोबार भी शुरू कर सकते हैं। आर्थिक रूप से भी समय आपके लिए अच्छा रहेगा।