November Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रह-नक्षत्रों का बहुत प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की दिशा जीवन को काफी हद तक प्रभावित करती हैं। इस माह में एक ही राशि में तीन बड़े ग्रह गोचर करेंगे। इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसान पहले शुक्र देव फिर बुध देव और उसके बाद सूर्य देव वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते है कि एक ही राशि में तीन ग्रहों के मिलने से आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।

मेष राशि

एक ही राशि में इन तीनों ग्रहों के गोचर से मेष राशि के जातकों को मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। जातकों को स्वास्थ्य संबंधी पेरशानियां हो सकती हैं। छात्रों और शोध कार्य में लगे जातकों के लिए यह गोचर फलदायी हो सकता है। वहीं कई जातकों को निवेश आदि से भी लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान किसी के साथ विवाद आदि में न पड़े अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि
सूर्य देव का गोचर इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से अनुकूल हो सकता है। धन आदि लाभ के भी योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर किए गए मेहनत का फल मिल सकता है। वहीं बुध देव के गोचर से कुछ जातकों के विवाह भी हो सकती हैं। हालांकि इस दौरान कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। रिश्ते मजबूत करने में भी मदद मिल सकती है।

तुला राशि
बुध देव के गोचर से जातकों को करियर में तरक्की मिल सकती है। व्यापार में भी अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं सूर्य देव के गोचर से वित्त क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा हो सकता है। इस दौरान धन की बचत भी कर सकते हैं। शुक्र देव के गोचर के धन लाभ और आय के स्त्रोतों में बढ़ोतरी के प्रबल योग बन रहे हैं। कुछ जातकों के इस अवधि में कुछ नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। घर के समदस्यों के साथ आपका समय अच्छा बीत सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिल सकता है।