Grah Gochar December 2022:  इस माह में कई ग्रहों का गोचर होगा, जिससे कई राशियों के जातकों को लाभ और कई हो हानि भी हो सकती है। ग्रहों के स्थान बदलने से धनु राशि में त्रिग्रही योग बन रहा है, जो कई राशियों के जातकों के लिए अच्छा साबित हो सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 16 दिसंबर को धनु राशि में सूर्य देव प्रवेश करेंगे। वहीं इस राशि में बुध और शुक्र देव पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में धनु राशि में इन ग्रहों के मिलने से त्रिग्रही योग बन रहा है। आइए जानते हैं कि इस योग के बनने के इस माह में किन-किन राशियों के लोगों को धन आदि लाभ हो सकता है।

मेष राशि के जातकों पर त्रिग्रही योग का प्रभाव (Grah Gochar December 2022)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनु राशि में बनने वाले त्रिग्रही योग से इस राशि के जातकों को सूर्य, बुध और शुक्र देव का साथ मिल सकता है। जातकों के घर खुशियां आ सकती है। उच्च शिक्षा प्राप्ति की योजना बना रहें जातकों को सफलता मिल सकती है। जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं। इस अवधि में परिवार के सदस्यों का सहयोग मिल सकता है।

वृषभ राशि को त्रिग्रही योग से मिल सकता है मिश्रित परिणाम (Budh Gochar December 2022)

धनु राशि में इन तीन ग्रहों के गोचर से इस राशि के जातकों के को सकारात्मक और नकारात्मक दोनों परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक समय अच्छा हो सकता है और आप धन की बचत भी कर सकते हैं। वहीं इस दौरान आपके स्वास्थ के प्रति सावधान रहना होगा, किसी बीमारी से आप पीड़ित हो सकते हैं।

कर्क राशि के लिए समय हो सकता है प्रतिकूल (Surya Gochar December 2022)

इस राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा प्रतिकूल हो सकता है। सेहत खराब हो सकती है। धन के मामले में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा, आर्थिक नुकसान के योग बन रहे हैं। हालांकि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा हो सकता है। परीक्षा का परिणाम उनके पक्ष में आ सकता है।