Grah Gochar 2023: नए साल 2023 का शुरुआती समय कई राशियों के जातकों के लिए फलदायी और लाभप्रद हो सकता है। कई राशियों के जातकों का अच्छा समय आ सकता है। दिसंबर 2022 के आखिरी दिनों में कई ग्रह अपनी राशि परिवर्तित कर दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 28 दिसंबर को बुध और 29 दिसंबर को शुक्र देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं बुध देव वक्री अवस्था में 31 दिसंबर से धनु राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं कि इन ग्रहों के गोचर से किन-किन राशियों के जातकों को धन आदि लाभ हो सकता है।
मेष राशि (Grah Gochar 2023)
मकर राशि में बुध और शुक्र देव के प्रवेश करने और वक्री बुध देव के धनु राशि में गोचर से इस राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल रहो सकता है। कोराबार और कार्यस्थल पर समय आपके पक्ष में हो सकता है। इस अवधि में आप अपने व्यवसाय हो भी आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं।
कर्क राशि (Budh Gochar 2023)
इस राशि के जातकों को बुध देव का साथ मिल सकता है। साझेदारी में कारोबार कर रहे जातकों को लाभ हो सकता है। किसी विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीता सकते हैं। पैतृक संपत्ति से भी लाभ हो सकता है। वहीं शुक्र देव के गोचर का जातकों पर अनुकूल और प्रतिकूल दोनों प्रभाव पड़ सकता है।
कन्या राशि (Shukra Gochar 2023)
इस राशि के जातकों के लिए इन ग्रहों का राशि परिवर्तन फलदायी साबित हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। करियर में भी तरक्की मिल सकती है। कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है। वहीं बिजनेस में नया आइडिया आपको लाभ पहुंचा सकता है।
तुला राशि (Gochar 2023)
इस राशि के जातकों के लिए इन ग्रहों का गोचर लाभप्रद हो सकता है। जीवन में सुख-समृद्धि आने के साथ धन लाभ भी होने की प्रबल संभावना है। आपकी सेहत भी अच्छी रह सकती है और घर में खुशियां भी आ सकती हैं। इस अवधि में परिवार के लोगों का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है।