Grah Gochar December 2022: साल के आखिरी माह में कई ग्रह अपनी राशि परिवर्तित करेंगे। ग्रहों के स्थान बदलने का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा। इससे कई राशियों के लोगों के अच्छे दिन आ सकते हैं। वहीं कई राशियों के जातकों के लिए समय प्रतिकूल भी हो सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिसंबर में बुध, शुक्र और सूर्य देव अपनी राशि बदलेंगे। वहीं वक्री बुध का भी धनु राशि में गोचर होगा। आइए जानते हैं कि इन ग्रहों के एक राशि से निकलकर दूसरे राशि में प्रवेश करने से किन राशि के जातकों को लाभ और किन राशियों के जातकों को हानि हो सकती हैं।

मेष राशि (December Grah Gochar 2022)

इस राशि के जातकों के लिए दिसंबर माह लकी साबित हो सकता है। बुध देव के धनु राशि में गोचर से जातकों का अच्छा समय आ सकता है। करियर में तरक्की मिल सकती है। उच्च शिक्षा प्राप्ति की योजना बना रहे, जातकों को आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं। इस अवधि में आपको परिवार का पूरा साथ व सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि (Shukra Gochar December 2022)

इस राशि के जातकों को शुक्र देव के धनु राशि में गोचर से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। लाभ कमाने के कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आ सकती हैं और परिवार में भी सुख-शांति हो सकती है।

कन्या राशि (Surya Gochar December 2022)

इस माह में सूर्य देव के गोचर से इस राशि के जातकों का समय अच्छा हो सकता है। आयात- निर्यात कर रहे लोगों लाभ मिल सकता है। वहीं मल्टीनेशनल कंपनियों में कार्यरत लोगों को भी लाभ मिल सकता है।

मकर राशि (Shukra Gochar 2022)

शुक्र देव के गोचर से इस राशि के जातकों को हानि हो सकती है। खर्च बढ़ने के कारण आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (December Gochar 2022)

सूर्य देव के गोचर से इस राशि के जातकों का विपरीत समय आ सकता है। जीवन साथी की सेहत बिगड़ सकती है और वाद-विवाद भी हो सकता है। इस अवधि में आपके संबंध खराब हो सकते हैं। सामाजिक छवि भी प्रभावित हो सकती है।