Grah Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुडंली में ग्रहों की स्थिति ग्रहों के राशि परिवर्तन के अनुसार बदलती रहती है। नए साल से कई ग्रह अपनी राशि परिवर्तित करेंगे। जिसका अनुकूल और प्रतिकूल प्रभाव कई राशियों के जातकों पर पड़ेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 31 दिसंबर से धनु राशि में वक्री बुध गोचर करेंगे। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि वक्री बुध देव के गोचर से किन राशियों को लाभ और किन राशियों को हानि हो सकती है।

मेष राशि पर बुध गोचर का प्रभाव (Budh Gochar 2023)

वक्री बुध देव के धनु राशि में गोचर से इस राशि के जातकों का विपरीत समय आ सकता है। रिश्तों में उतार- चढ़ाव हो सकते हैं। कार्यस्थल और कारोबार में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव आदि स्वास्थ संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

कर्क राशि के जातकों को बुध गोचर से हो सकता है लाभ (Budh Grah Gochar 2023)

इस राशि के जातकों के लिए बुध देव का गोचर लाभप्रद हो सकता है। आपको कार्यों में सफलता मिल सकती है। आर्थिक रूप से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। पैतृक संपत्ति से भी लाभ होने की संभावना है। व्यवसाय के लिए भी समय अच्छा हो सकता है।

कन्या राशि के जातकों पर बुध गोचर का प्रभाव (Grah Gochar 2023)

इस राशि के जातकों को वक्री बुध देव के गोचर से कार्यस्थल पर अधिक काम का दबाव हो सकता है। इस दौरान नया कारोबार शुरू करने पर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप बिजनेस आइडिया का लागू करते हुए अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

वृश्चिक राशि के जातकों को कारोबार में हो सकती है परेशानी (Gochar 2023)

बुध देव के वक्री अवस्था में धनु राशि के गोचर से कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लक्ष्य को प्राप्त करने में समस्याएं हो सकती हैं। मानसिक तनाव जैसी समस्या का शिकार हो सकते हैं। इस दौरान जीवन साथी के साथ विवाद भी हो सकता है।

कुंभ राशि के जातकों को मिल सकता है बुध देव का साथ (Budh Gochar 2023)

इस राशि के जातकों को बुध देव का साथ मिल सकता है। कार्यस्थल पर समय आपके अनुकूल हो सकता है। अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग भी मिल सकता है। व्यापार में मुनाफा होने के साथ आप अपने कारोबार में विस्तार भी कर सकते हैं।