Rashifal 2023: नया साल 2023 कई राशियों के लोगों के लिए अच्छा दिन लेकर आ सकता है। कई जातकों के बिगड़े काम इस दौरान बन सकते हैं। वहीं कई राशियों के जातकों को नए साल से शनि देव की साढ़ेसाती और ढैय्या मुक्ति मिल सकती है और इनके अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जनवरी 2023 में कई ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे, जो कई जातकों के लिए शुभ हो सकता है। 13 फरवरी 2023 को शनि और सूर्य देव एक ही राशि कुंभ में मिलेंगे। दोनों ही ग्रह शत्रु ग्रह मानें जाते हैं। ज्योतिश शास्त्र के मुताबित इस समय शनि देव मकर राशि में है, जिस कारण मकर, धनु और कुंभ राशियों के जातकों पर शनि देव की साढ़ेसाती चल रही है।
17 जनवरी को शनि देव राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे धनु राशि के जातकों को शनि देव की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल सकती है।वहीं तुला और मिथुन राशि के जातकों पर चली रही शनि देव की ढैय्या से भी खत्म हो सकती है।
मिथुन राशि (Shani Gochar 2023)
शनि देव का कुंभ राशि में प्रवेश करने से इस राशि के जातकों को शनि देव की ढैय्या से मुक्ति मिल सकती है। इससे जातकों को कई लाभ हो सकते हैं। करियर और कार्यक्षेत्र के लिए समय अच्छ समय हो सकता है।
तुला राशि (Grah Gochar 2023)
शनि देव की ढैय्या से मुक्ति मिलने से साथ जातकों को कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किए गए मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। इस दौरान घर में भी माहौल अच्छा हो सकता है। कार्यस्थल पर समय आपके पक्ष में हो सकता है। अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है।
धनु राशि (Grah Rashi Parivartan 2023)
शनि देव के कुंभ राशि में प्रवेश करने से कई राशि के जातकों पर चल रही शनि देव की साढ़ेसाती खत्म हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ प्राप्त होने के साथ घर के सदस्यों का भी पूरा सहयोग आपको मिल सकता है। अन्य भी कई लाभ हो सकते हैं।