Grah Gochar 2022: इस अक्टूबर की 23 तारीख से शनि ग्रह मगर राशि में मार्गी होंगे। वहीं 16 अक्टूबर को मंगल ग्रह मिथुन राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष के अनुसार इसका प्रभाव कई राशियों पर अच्छा पड़ सकता है। धन लाभ के साथ कई अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का बड़ा महत्व है। वहीं ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन को अच्छा और बुरा दोनों बताया गया है।
ज्योतिष के अनुसार हमारे जीवन में जो कुछ भी घटित होता है। वह हमारे ग्रह नक्षत्रों पर निर्भर करता है। शनि ग्रह के मार्गी होने से किन राशियों के लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा और जिन लोगों को धन लाभ आदि हो सकता है। यहां हम उन राशि से संबंधित जानकारी दे रहे हैं।
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों को शनि को मार्गी होने से आय में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवारिक जीवन में चल रहा तनाव भी दूर हो सकता है। वाहन आदि का भी सुख मिल सकता है। निवेश करने का यह अच्छा समय है, लाभ प्राप्त हो सकता है।
मीन राशि
शनि ग्रह की इस प्रक्रिया से इस राशि के जातकों को यात्रा का अवसर मिल सकता है। कई माह से चली आ रही पेरशानियां भी कम हो सकती है। लाभ प्राप्त की संभावना है।
तुला राशि
जातकों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। आय में बढ़ोतरी के साथ आर्थिक रूप से मजबूती मिल सकती है। निजी जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।
मिथुन
मंगल ग्रह के गोचर से इन राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। कोरोबार में तेजी आने से साथ नौकरी में भी अच्छें नतीजे मिल सकते हैं।
कर्क
मंगल ग्रह का गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर भी सराहना मिल सकती है। इस दौरान निवेश करने से लाभ हो सकता है। वहीं सिंह राशि के जातकों के इस दौरान रूके हुए कार्य पूर्ण हो सकते है। साथ ही नया काम शुरू करने का भी यह अच्छा समय हो सकता है।