Sarkari Naukari Palmistry : हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति के हाथ की रेखाओं की विश्लेषण करके उसके भविष्य, करियर और वैवाहिक जीवन के बारे में पता लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि हाथ में कई पर्वत होते हैं, जिसमें सूर्य पर्वत, शनि पर्वत और गुरु पर्वत प्रमुख हैं। वहीं इन पर्वत का विश्लेषण करके पता लगाया जा सकता है। कि व्यक्ति की सरकारी नौकरी लगेगी या नहीं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर कुछ रेखाओं का सम्बध सरकारी नौकरी पाने से होता है। आइए जानते हैं ये चिह्न और रेखाएं कौन सी हैं…
सूर्य पर्वत हो ऐसा
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर आपकी हथेली में सूर्य पर्वत है, तो सरकारी नौकरी मिलने के योग प्रबल बन जाते हैं। वहीं अगर किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य पर्वत रेखा उठा हुई हो और इस पर बिना किसी बाधा के सीधी रेखा बन रही हो, तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपकी हथेली में सरकारी नौकरी पाने का शुभ योग है। साथ ही ऐसे व्यक्ति को समाज में खूब मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।
गुरु और सूर्य पर्वत हो विकसित
अगर किसी व्यक्ति की हथेली में गुरु और सूर्य पर्वत उभरा और विसकित हो, तो वो व्यक्ति बहुत ही निपुण होता है। साथ ही ऐसा व्यक्ति सात्विक भी होता है। वहीं भगवान में उसको पूर्ण आस्था होती है। वहीं उसमें सीखने की इच्छा बहुत ही प्रबल होती है। ऐसे व्यक्ति को 28 साल के आसपास सरकारी नौकरी मिलती है।
मिलती है सरकारी नौकरी
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हथेली में मौजूद गुरु पर्वत पर कोई निशान हो तो व्यक्ति सरकारी जॉब पाता है। इसके अलावा गुरु पर्वत पर त्रिभुज निशान हो या कोई ऐसी रेखा हो जो भाग्य रेखा को छूती हो, तो उन लोगों को भी सरकारी नौकरी मिल जाती है। साथ ही ऐसा व्यक्ति आस्तिक होता है। वहीं ये लोग पूजा- पाठ करने वाले होते हैं। साथ ही ऐसा व्यक्ति ईमानदार होता है। वहीं समय का पाबंद होता है।
नौकरी और व्यापार दोनों करते हैं
यदि किसी व्यक्ति के हाथ में मौजूद बुध पर्वत पर त्रिभुज का निशान बन रहा हो ऐसा व्यक्ति नौकरी और व्यापार दोनों में खूब नाम कमाता है। वहीं ये लोग कम उम्र में ही धनवान बन जाते हैं। साथ ही ये लोग एक साथ नौकरी और बिजनेस करते हैं। ये लोग कर्मठ और मेहनती होते हैं।