वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। किसी के लिए यह गोचर शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें बुद्धि और व्यापार के दाता बुध 29 दिसंबर 2021 को राशि परिवर्तन कर चुके हैं। बुध इस समय कर्म फलदाता शनि की राशि मकर में गोचर कर रहे हैं और यहां लगभघ 68 दिन तक संचार करेंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह एक गजब का संयोग माना जा रहा है। क्योंकि एक राशि में बुध सामान्यतः 21 दिन तक रहते हैं लेकिन इस बार बुध इस राशि में 68 दिन तक रहेंगे। यानी 6 मार्च 2022 तक बुध मकर राशि में शनि के साथ विराजमान रहेंगे।
बुध के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 ऐसी राशियां हैं, जिनको विशेष लाभ होने हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सी है।
मेष राशि: इस दौरान बुध ग्रह आपके तीसरे और छठे भाव का स्वामी होकर दशम भाव में गोचर करेंगे। दशम भाव कुंडली का कर्म भाव है। इसलिए इस समय आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल मिलने के आसार रहेंगे। जो लोग प्रशासनिक पद पर कार्यरत हैं उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी ये गोचर शानदार साबित होगा। नई नौकरी लग सकती है या आपका प्रमोशन हो सकता है। जब भी कोई दशम, ग्यारवें या नवम भाव में गोचर करता है, तो नई नौकरी या प्रमोशन होता है।
मिथुन राशि: आपके लिए बुध का गोचर शुभफल दायी रहेगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना रहेगी। हर काम में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आप अच्छी कमाई करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल में आपकी जमकर प्रशंसा होगी। मिथुन राशि पर बुध देव का ही आधिपत्य है। इसलिए आपको विशेष लाभ हो सकता है। व्यापार जो काफी समय से धीमा चल रहा था, उसमें तेजी आएगी। जॉब में इंक्रीमेंट हो सकता है या कोई नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है।
वृष : इस गोचर के दौरान करियर में मजबूती आएगी। आप अच्छा पैसा बनाने में सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। आप आय के अतिरिक्त स्रोतों से धन कमाने में कामयाब रहेंगे। संपत्ति में निवेश करने से लाभ मिलेगा। व्यापार में धन लाभ हो सकता है और कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। अगर आप शेयर और सट्टा बाजार में निवेश करते हैं, तो यह समय अनुकूल है। वृष राशि पर शुक्र देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार बुध और शुक्र ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए यह गोचर आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022
