ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां और 9 ग्रहों का जिक्र मिलता है। साथ ही इन राशियों से जुड़े लोगों का स्वभाव और व्यक्तित्व एक दूसरे से काफी अलग होता है। क्योंकि इन राशियां का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। यहा हम बात करने जा रहे हैं ऐसी राशियों के बारे में जिन राशियों के जुड़ी लड़कियां प्यार का इजहार करने से डरती हैं। साथ ही ये शर्मीली और भावुक होती हैं। ये लोग कल्पनाओं में तो कई बार अपने चाहने वाले को प्रपोज कर देती हैं। लेकिन सामने होता है तो इनकी जुबान पर ताले लग जाते हैं। साथ ही यह मुंह पर बोलने से डरती हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
इस राशि की लड़कियां प्यार का इजहार करने से डरती हैं। ये लोग प्यार में वफादार तो होती हैं। लेकिन ये जिसको पसंद करती हैं, उनको मुंह पर बोलने से डरती हैं। इनका स्वभाव शर्मीला होता है। साथ ही इस राशि की लड़कियां लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होती हैं। वहीं इस राशि की लड़कियां वर्तमान में जीते हैं और ये लोग जीवन में सेविंग कम ही कर पाते हैं। क्योंकि ये लोग खर्च करने में आगे रहते हैं। इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि की लड़कियां प्यार के मामले में थोड़ी शर्मीली होती हैं। ये जिससे प्यार करती हैं उसके बारे में सोचती तो रहती हैं, लेकिन मुंह पर बोलने से डरती हैं। ये प्यार के मामले में सीरियस होती हैं। साथ ही साथ ही इस राशि की लड़कियां बहुत कम आलसी होते हैं। इस राशि की लड़कियांं रिश्ते को मजबूत और गहरा बनाने में विश्वास रखती हैं। ये निडर और साहसी होती हैं। इस राशि पर सूर्य देव का आधिपत्य है, तो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
प्यार का इजहार करने में सबसे पीछे मकर राशि की लड़कियां होती हैं। ये अपने प्रेमी को अंदर- अंदर बहुत चाहती हैं। लेकिन प्यार का इजहार नहीं कर पाती हैं। मकर राशि की लड़कियां भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास रखती हैं। वहीं यह रिश्ते को मजबूत और गहरा बनाने में विश्वास रखती हैं। इस राशि पर शनि देव का आधिपत्य है, तो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।