एक समय था जब लोग परिवार की मर्जी से अपने पार्टनर का चेहरा देखे बिना ही शादी कर लिया करते थे। लेकिन वर्तमान समय में अपना जीवनसाथी चुनने से पहले लोग काफी सोच-विचार करते हैं। हालांकि आज भी जहां कुछ लोग अरेंज मैरिज में विश्वास रखते हैं तो वहीं कुछ लोग लव मैरिज की तरफ जोर देते हैं। वैसे तो आप भविष्य में लव मैरिज करेंगे या फिर अरेंज, इस बारे में किसी को पता नहीं होता। लेकिन ज्योतिषाचार्यों की मानें तो राशि और कुंडली के जरिए यह पता लगाया जा सकता है कि आपकी लव मैरिज होगी या फिर अरेंज मैरिज।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ऐसी चार राशिया हैं, जिनमें जन्मीं लड़कियां की ज्यादतर लव मैरिज ही होती है। जानिये कौन-सी वह चार राशियां:
मेष राशि: मेष राशि में जन्मीं लड़कियां बेहद ही भावुक होती हैं। एक बार अगर ये किसी से दिल लगा बैठें तो फिर यह किसी दूसरे व्यक्ति को कभी अपनी जिंदगी में शामिल नहीं कर पातीं। इस राशि की ज्यादातर लड़कियां लव मैरिज करती हैं और अक्सर इनकी शादी सफल भी होती है।
वृष राशि: इस राशि की लड़कियां बेहद ही जिद्दी स्वभाव की होती हैं। यह अपने पार्टनर को भी डॉमिनेट करती हैं। अपने जिद्दी स्वभाव के कारण यह लव मैरिज करने के लिए अपने परिवार से भी भिड़ जाती हैं। इस राशि की ज्यादातर लड़कियों की लव मैरिज होती है। वृष राशि की लड़कियां हमेशा ऐसे व्यक्ति से शादी करना चाहती हैं, जो इनके व्यवहार को मैनेज कर सकें।
मिथुन राशि: मिथुन राशि की लड़कियां काफी सामाजिक होती हैं, जिसके कारण अक्सर इनके कई अफेयर होते हैं। लेकिन जब एक बार यह किसी के साथ जुड़ जाएं तो फिर अपने रिश्ते के प्रति पूरी ईमानदारी दिखाती हैं। अक्सर इस राशि की लड़कियों की लव मैरिज होती है। एक बार शादी करने के बाद यह अपने पति के प्रति पूरी तरह समर्पित हो जाती हैं।
धनु राशि: धनु राशि की लड़कियां अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद करती हैं। अपनी लाइफ के ज्यादातर फैसले ये खुद लेती हैं। इस राशि की लड़कियां काफी बेबाक, समझदार और उत्साही होती हैं। धनु राशि की लड़कियां अपनी तरह के व्यक्ति से ही शादी करती हैं।
