Neelam, Panna, Pukhraj, Heera And Moonga Stone: रत्नों पर लोगों का खास विश्वास देखा गया है। चाहे फिर आम आदमी हो या सेलेब्रिटी। बॉलीवुड में भी कई बड़े सितारे अपने हाथों में रत्न जड़ित अंगूठी पहने हुए हैं। अमिताभ बच्चन (AmitabhBachchan), शिल्पा शेट्टी, एकता कपूर, अजय देवगन, करीना कपूर (Kareena Kapoor) समेत तमाम कलाकरों ने पुखराज, हीरा, पन्ना, मूंगा, नीलम और अन्य ग्रहों से संबंधित अंगूठियां पहनी हुई हैं। अगर आप भी रत्न पहनने का सोच रहे हैं तो इससे पहले ये जान लें कि आपके लिए कौन सा रत्न बेस्ट रहेगा…
मूंगा- ये रत्न मंगल के शुभ प्रभावों को बढ़ाने के लिए पहना जाता है। अधिकतर मेष और वृश्चिक वालों को मूंगा पहनने की सलाह दी जाती है। मूंगा धारण करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। मिथुन और कन्या लग्न वालों को मूंगा नहीं पहनना चाहिए।
हीरा- शुक्र की राशि वृषभ और तुला वालों के लिए हीरा काफी शुभ माना जाता है। हीरा अगर सूट कर जाए तो ये मालामाल भी कर सकता है। मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ वाले भी हीरा पहन सकते हैं। लेकिन मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक और मीन लग्न वालों के लिए ये खतरनाक साबित हो सकता है। यह भी पढ़ें- हीरा हाथ की खूबसूरती ही नहीं बल्कि बढ़ाता है आपका सौभाग्य, जानिए किन्हें करना चाहिए धारण
पन्ना- मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए पन्ना शुभ होता है। पन्ना धारण करने से व्यक्ति की स्मरण शक्ति बढ़ती है। नौकरी और व्यापार में उन्नति मिलती है। परन्तु मेष, कर्क और वृश्चिक लग्न वालों के लिए पन्ना अच्छा नहीं माना गया है। यह भी पढ़ें- Career में तरक्की के लिए पन्ना पहनना माना गया है लाभकारी, इससे दिमाग होता है तेज
मोती- ये रत्न कर्क और मीन राशि वालों को पहनने की सलाह दी जाती है। इसे पहनने से मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न होते हैं। लेकिन वृष, मिथुन, कन्या और मकर लग्न वालों को मोती पहनने से बचना चाहिए। यह भी पढ़ें- सिर्फ गुस्सा कंट्रोल ही नहीं और भी कई लाभ पहुंचाता है मोती, जानिए किन्हें करता है सूट
माणिक- ये रत्न सूर्य की राशि सिंह वालों के लिए सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। माणिक पहनने से राजकीय और प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलती है। कन्या, तुला, मकर और कुम्भ लग्न वालों को माणिक्य नहीं पहनना चाहिए। अगर माणिक्य सूट नहीं कर रहा है तो सिरदर्द और हड्डियों में दर्द होने लगता है।
पुखराज- धनु और मीन राशि वालों के लिए पुखराज लाभकारी साबित होता है। इसे धारण करने से प्रसिद्धि मिलती है। मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक और धनु वाले भी इस रत्न को ज्योतिषीय सलाह से धारण कर सकते हैं। लेकिन वृष, तुला, मकर और कुम्भ वालों को इसे पहनने से बचना चाहिए। यह भी पढ़ें- बृहस्पति के रत्न पुखराज के कई हैं लाभ, जानिए इसे कब, कैसे और क्यों करें धारण
नीलम- शनि की राशि कुंभ और मकर वालों के लिए नीलम सबसे अच्छा माना गया है। नीलम राजा को रंक और रंक को राजा बनाने की ताकत रखता है। सिंह लग्न के जातकों को नीलम नहीं पहनना चाहिए। यह भी पढ़ें- असली नीलम रत्न की कैसे करें पहचान और किसको करता है ये सूट?
गोमेद- राहु के लिए गोमेद पहना जाता है। गोमेद धारण करने से व्यक्ति की नेतृत्व क्षमता बढ़ती है। सामान्य दशाओं में इसे धारण नहीं करना चाहिए। ज्योतिष अनुसार दोषयुक्त गोमेद के नुकसान भी हो सकते हैं।
लहसुनिया- केतु के लिए लहसुनिया रत्न पहनने की सलाह दी जाती है। व्यापार और कार्य में इस रत्न को पहनने से फायदा मिलता है। यह किसी की नजर नहीं लगने देता है। अगर कुंडली में केतु अनुकूल हो तभी इसको धारण करें।