Religious songs: हिंदू धर्म में हर एक दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित है। इसी तरह बुधवार का दिन प्रथम पूज्य भगवान गणपति की अराधना का माना गया है। इस दिन कई लोग भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए व्रत इत्यादि भी रखते हैं। कई लोगों के दिन की शुरुआत भगवान के भक्तिमय गानों को सुनकर होती है। क्योंकि ऐसा करने से मानसिक शांति के साथ सुखद अहसास भी होता है। इतना ही नहीं घर में सुबह भजन बजने से घर के लोगों को भी सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। अगर आप भक्तिमय गानों को सुनने के शौकिन है तो हम आपतो बताने जा रहे हैं गणपति बाबा के कुछ फेमस भजनों के बारे में…

1. ‘एकदंताय वक्रतुण्डाय गौरीतनयाय धीमहियह’ भजन सुनकर आप अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। ये सुनने में बहुत ही आनंद कारक है। इस भजन को सुनने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। यह भजन शंकर महादेवन द्वारा गाया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=sXmucZx5_ig

2. जैसे किसी भी पूजा कि शुरुआत भगवान गणेश की आरती गाकर की जाती है। उसी तरह आप अपने दिन को सकारात्मक बनाने के लिए सुबह की शुरुआत गणपति जी की ‘जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा’ आरती को सुनकर कर सकते हैं। इसे सुनने से आपका दिन पॉजिटिव रहेगा।

3. ‘ऊं गं गणपतये नमो नम: सिद्धिविनायक नमो नम: अष्टविनायक नमो नमः’ गणेश जी के इस भजन को लोग काफी पसंद करते हैं। यूट्यूब पर इस भजन को देखने वालों की संख्या 49 मिलियन के पार पहुंच चुकी है। भगवान गणेश का ये भजन मन को शांति देने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इस गाने को बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज दी है और इसे डायरेक्टर सुजीत सिरकार ने किया है। आप भी सुनिए मन को मोह लेने वाला ये भक्तिमय सॉन्ग…

तो ये कुछ गाने हैं जिन्हें सुनकर आप अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। इन भजनों को सुनने से आपका मन शांत होगा। और आपके आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा आपसे दूर चली जायेगी।